Raebareli News : कांग्रेस के दलाल पैसा लेकर भी नहीं देते थे कॉलोनी : स्मृति ईरानी

कांग्रेस के दलाल पैसा लेकर भी नहीं देते थे कॉलोनी : स्मृति ईरानी
UPT | कार्यकर्ताओं के साथ स्मृति ईरानी

Apr 30, 2024 21:20

स्मृति ईरानी ने समाजिक सम्मलेन में कांग्रेस व सांसद सोनिया गांधी पर जनता से धोखा करने की बात कही। कालोनी के नाम पर दलाली करने वालों पर पैसा लेकर भी कालोनी न देने की बात स्मृति ईरानी ने…

Apr 30, 2024 21:20

Raebareli News : अमेठी संसदीय क्षेत्र सलोन ब्लाक के गाँव मझिलहा में समाजिक सम्मेलन में अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सांसद स्मृति ईरानी समाजिक सम्मेलन में पहुंची। जहाँ उन्होंने रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सपा छोड़कर आये ग्राम प्रधान बेतोरा महेंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने उन्हें सम्मानित भी किया। स्मृति ईरानी ने डीह थाना क्षेत्र के अमरहिया गाँव मे मुर्गी फार्म के अंदर फाँसी पर लटके युवक की मौत का जानकारी पाकर मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना भी दी।

इस मौके पर सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख  विवेक विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य शेर बहादुर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अवध क्षेत्र पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दिलीप यादव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, रमेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मृति ईरानी ने कहा- रायबरेली क्षेत्र के कार्यकर्ता अमेठी क्षेत्र में काम कर रहे
स्मृति ईरानी ने कहा कि रायबरेली क्षेत्र के कार्यकर्ता अमेठी क्षेत्र में काम कर रहे हैं यह दर्शाता है कि कांग्रेस का बोरिया बिस्तर अब बंधवा दिया गया है। सुनने में आया कि अगले दो-तीन दिन में कांग्रेस के कुछ प्रतिनिधि दिल्ली से यहां आएंगे। लोगों को नए-नए तरीके से रिझाएंगे। पुनः झूठा वादा देकर जाएंगे। लेकिन जब आएंगे तो जनता जनार्दन उनसे पूछे कि 5 वर्षों में पूरे ब्लॉक में 36 गांव में पहली बार पक्की सड़क बनी। जो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी से सवाल होना चाहिए। उनका सांसद 15 साल क्षेत्र से लापता रहा। 10 वर्ष केंद्र में कांग्रेस सरकार रही। कई वर्ष कांग्रेस के सहयोगी दल की सरकार रही। सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस के लापता सांसद ने क्षेत्र में न सड़के बनवाई ना ही गरीब के लिए आवास बनवाया। जब कांग्रेस का क्षेत्र में सांसद था तब ब्लॉक में मात्र 25 या 30 कॉलोनी आई थी। जब तक गरीब कांग्रेस के दलालों उनके आगे हाथ नहीं फैलाता, कांग्रेस के नेताओं की जेब में गर्म नहीं करता तब तक गरीबों को 25-30 कॉलोनी भी नसीब नहीं होती थी। कांग्रेस के दलाल व नेता इसे छीनकर इनसे पैसा लेकर अपने लोगों को ही सिर्फ कालोनी देते थे। 5 सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने आप सब के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में 1 लाख 14 हजार प्रधानमंत्री आवास गरीबों को बनवा कर दिए हैं।

Also Read

होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

7 Jul 2024 11:50 PM

लखनऊ बड़ा फैसला : होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली-2024 जारी कर दी है। इसके आधार पर अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी गृहकर की वसूली होगी। और पढ़ें