Raebareli News : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने आशंका

रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने आशंका
UPT | रेलवे ट्रैक पर शव को कब्जे में लेती पुलिस

Apr 04, 2024 10:58

रायबरेली ज़िले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनबाद गांव के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में एक युवक का शव बरामद हुआ है। इसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर...

Apr 04, 2024 10:58

Raebareli News : रायबरेली ज़िले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनबाद गांव के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में एक युवक का शव बरामद हुआ है। इसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से बाहर करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। 

शौच के लिए निकला था घर से 
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान पूरे जालिम गांव के रहने वाले बलवंत यादव के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि गुरुवार की सुबह घर से शौच करने के लिए निकला था। काफी देर तक घर जब वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। तलाश करने के दौरान जानकारी हुई कि बलवंत का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read

कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

27 Jul 2024 09:09 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें