Raebareli News : व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित, इन्हें मिली जिम्मेदारी
UPT | व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्य

Apr 04, 2024 18:47

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा अध्यक्ष ने प्रत्येक 15 दिन में व्यापारियों का हाल चाल लेने की पदाधिकारियों से अपील…

Apr 04, 2024 18:47

Raebareli News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला कार्यकारिणी की घोषणा शहर के एक स्थानीय होटल में की गई। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री राज नारायण अग्रहरि, प्रदेश युवा मंत्री सोनू वर्मा की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कार्यकारिणी घोषित की है।
 संरक्षक मंडल में  स. अवतार सिंह छाबड़ा, अशोक सिंह (पूर्व विधायक), महेंद्र अग्रवाल, बासुकीनाथ बाजपेई, दिलीप यादव, संदीप जैन को रखा गया।

पदाधिकारी बनाए गए निम्न लोग
जिला अध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला महामंत्री प्रभाकर गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गुरजीत सिंह तनेजा को बनाया गया ।
उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, दुर्गेश वर्मा, राहुल गुप्ता, पंकज साहू,सर्वेश प्रताप सिंह को बनाया गया। शिखर श्रीवास्तव को मंत्री पद एवं संगठन मंत्री में बलदीप अरोड़ा, पंकज साहू,नरेंद्र पाल सिंह, जसपाल सिंह खनूजा, और संयुक्त मंत्री में अभिषेक चौधरी, दिग्विजय सिंह, रणजीत सिंह बग्गा, अतुल अवस्थी , मीडिया छाया कार मुकेश अग्रवाल को बनाया गया। 
विनोद त्रिवेदी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा हम सभी आज से यह संकल्प ले किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। प्रत्येक 15 दिन पर बाजार में भ्रमणकर व्यापारियों का हाल-चाल लें।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
सरदार अवतार सिंह छाबड़ा ने कहा हम सभी जिले के व्यापारियों के प्रतिनिधि निस्वार्थ भाव से व्यापरी हित के लिए कार्य करें। प्रदेश मंत्री राज नारायण अग्रहरि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने प्रदेश से आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील, नगर उपाध्यक्ष चंद्रिका शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजकुमारी सिंह, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, नगर युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी, वीरेंद्र अग्रहरि, ओम प्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे।

Also Read

दरोगा समेत 2 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

27 Jul 2024 10:55 AM

हरदोई हरदोई में पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्रवाई : दरोगा समेत 2 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी वर्दी का रौब दिखाकर रिश्वत लेने वाले और अनुचित लाभ उठाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें