रायबरेली में दबंग युवक ने पुलिस पर किया हमला : सिपाही की वर्दी फाड़ी, दांत से भी काटा, जानें क्या है मामला

सिपाही की वर्दी फाड़ी, दांत से भी काटा, जानें क्या है मामला
UPT | फटी वर्दी के साथ सिपाही

Aug 18, 2024 10:50

शराब पीकर परिवार से झगड़ा कर रहे युवक ने दबंगई दिखाते हुए बीच बचाव करने आई पुलिस पर हमला बोल दिया। एक सिपाही की वर्दी फाड़ डाली और उसे दांत से भी काट डाला।

Aug 18, 2024 10:50

Raebareli News : रायबरेली में पुलिस की साख लगातार कमजोर होती जा रही है। आए दिन गुंडों द्वारा सरेआम लोगों की पिटाई के मामले सामने आ रहे हैं। आज हद तो तब हो गई जब झगड़े की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मी को एक गुंडे ने दांत से काट लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। 

ये था मामला
घटना भदोखर थाना क्षेत्र के भदोखर गांव की है। जहां डायल 112 को सूचना मिली एक युवक अपने परिजनों के साथ मारपीट रहा है। सूचना पर जब डायल 112 मौके पर पहुंची तो दबंग युवक पुलिस कर्मियों पर हमलावर हो गया और एक पुलिस कर्मी को दांतों से काट लिया। हद तो तब हो गई जब डायल 112 के अन्य पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने देखते रहे। किसी तरह युवक के चुंगल से पुलिस कर्मी छूटा। घायल पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

शराब के नशे में था युवक
इंस्पेक्टर भदोखर ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि गांव में प्रद्युम्न नाम का युवक अपने घर वालों को शराब के नशे में मार रहा है। डायल 112 जब मौके पर पहुंची तो युवक ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी सोनू सिरोही घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया गया है। 

दिन-ब-दिन अपराध बढ़ रहा अपराध
बताते चलें कि इस समय जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस का भय समाप्त हो चुका है। यही कारण है कि जनपद में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब हत्या लूट या अन्य कोई बड़ी वारदात कारित ना हो। दिन-ब-दिन अपराध बढ़ रहा है। जिस पर लगा नहीं लग पा रही है।

Also Read

घर पर लहूलुहान हालत में पाया गए डॉ. अरुण कुमार, बच्चों के स्कूल जाने के बाद उठाया ये कदम

19 Sep 2024 05:31 PM

लखीमपुर खीरी भाजपा नेता ने की खुदखुशी : घर पर लहूलुहान हालत में पाया गए डॉ. अरुण कुमार, बच्चों के स्कूल जाने के बाद उठाया ये कदम

फूलबेहड़ क्षेत्र के तेंदुआ गांव में गुरुवार सुबह भाजपा नेता और प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉ. अरुण कुमार शुक्ला ने आत्महत्या कर ली। डॉ. शुक्ला (45) का शव उनके घर पर लहूलुहान हालत में पाया गया। और पढ़ें