Raebareli News : इंडिया गठबंधन ने एग्जिट पोल का भ्रामक बताया, जीत का दावा किया...

इंडिया गठबंधन ने एग्जिट पोल का भ्रामक बताया, जीत का दावा किया...
UPT | प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Jun 03, 2024 18:26

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती मंगलवार 4 जून को होनी है। उससे पहले आज इंडिया गठबंधन के दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल रहे एग्जिट पोल...

Jun 03, 2024 18:26

Raebareli News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती मंगलवार 4 जून को होनी है। उससे पहले आज इंडिया गठबंधन के दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल रहे एग्जिट पोल को झूठा और भ्रामक करार दिया है। यह भी कहा कि मीडिया केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है।

निर्भय होकर मतगणना कराएं कार्यकर्ता
यहां हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हताश व निराश है। जमीनी हकीकत अलग है। भारतीय जनता पार्टी को आम जनता ने नकारा है। उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी की विदाई हो जाएगी। कोई अधिकारी व कर्मचारी दबाव में ना रहे। हम लोगों ने इसलिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। अधिकारियों से निर्भय होकर मतगणना करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भारतीय जनता पार्टी जब चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में सीसीटीवी कैमरा हटाकर वहां चुनाव की काउंटिंग कराई थी। नरेंद्र मोदी की सत्ता जा रही है तो वह कुछ भी कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मतगणना के समय मजबूती के साथ धैर्य व संयम बनाकर मतगणना संपन्न करवाने की अपील की है। 

मीडिया को मैनेज कर कराया एग्जिट पोल 
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा अबकी बार एग्जिट पोल के जरिए यह भ्रम फैला रही है कि केंद्र में उसकी सरकार बन रही है। लेकिन हर व्यक्ति जान रहा है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी सरकार ने मीडिया को मैनेज करके यह एग्जिट पोल कराया है। यह एग्जिट पोल पूरी तरह से फर्जी है। पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है, लेकिन हमारे देश की जनता और हम कुछ भी गलत नहीं होने देंगे।

Also Read

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने आत्मघाती कदम उठाने की दी चेतावनी

5 Jul 2024 05:37 PM

लखनऊ SGPGI : सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने आत्मघाती कदम उठाने की दी चेतावनी

एजीपीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर धरने पर बैठी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें