Raebareli News : रायबरेली में पटाखा बनाने के कारखाने में हुआ धमाका, युवक की मौत, घायल की हालत चिंताजनक

रायबरेली में पटाखा बनाने के कारखाने में हुआ धमाका, युवक की मौत, घायल की हालत चिंताजनक
UPT | धमाके में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mar 17, 2024 14:43

रायबरेली के महारागंज कोतवाली क्षेत्र के पटाखा बनाने के लाइसेंसी कारखाने में धमाका हुआ है। कारखाने में हुए विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक घायल हुआ है।

Mar 17, 2024 14:43

Raebareli News : रायबरेली में पटाखा बनाने के लाइसेंसी कारखाने में धमाका हुआ है। धमाके में युवक की मौत हो गई जबकि एक 15 साल का किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना सी गई। वहीं घायल को उपचार के लिये उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। 

घायल किशोरी की हालत चिंताजनक
महाराजगंज के पहरेमऊ के स्थानीय निवासी लाल मोहम्मद की लाइसेंसी पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री थी। जिसमें पटाखा बनाया जाता था। अचानक से फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिससे 19 वर्षीय वीरेंद्र कुमार शर्मा इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि 15 साल का नाबालिग शिवम उर्फ छोटू गंभीर तौर पर ज़ख़्मी हो गया। छोटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 
  दोनों चचेरे भाई काम करने कारखाने पहुंचे थे
इसी कारखाने में सुबह आपस में चचेरे भाई वीरेंद्र और शिवम काम करने पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि उसी दौरान अंजान तरीके से बारूद में चिंगारी पहुंच गई जिससे भयंकर धमाका हो गया। धमाके में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिवम को गंभीर हालत में सीएचसी महाराजगंज ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां ईएमओ डॉ. अतुल पांडे ने छोटू की हालत चिंताजनक बताई है। मौके पर पहुंचे सीओ महाराजगंज पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। हादसे के कारणों का भी पता लगा रहे हैं।

Also Read

भातखंडे विश्वविद्यालय में सजा सत्रीय संगीत का दरबार 

3 Oct 2024 10:00 PM

लखनऊ कला का महोत्सव : भातखंडे विश्वविद्यालय में सजा सत्रीय संगीत का दरबार 

भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय संगीत महोत्सव में गुरुवार को कलाकारों ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। और पढ़ें