Raebareli News : कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने आज रायबरेली आ रहा है गांधी परिवार, जानें पूरी डिटेल

कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने आज रायबरेली आ रहा है गांधी परिवार, जानें पूरी डिटेल
UPT | रायबरेली में कांग्रेस की आभार सभा आज।

Jun 11, 2024 09:36

रायबरेली और अमेठी में शानदार जीत के बाद आज सांसद राहुल गांधी व अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा रायबरेली आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी की नेता प्रियंका गांधी में मौजूद रहेंगी। पार्टी की पूर्व...

Jun 11, 2024 09:36

Raebareli News : रायबरेली और अमेठी में शानदार जीत के बाद आज सांसद राहुल गांधी व अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा रायबरेली आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी की नेता प्रियंका गांधी में मौजूद रहेंगी। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी आने की संभावना है। गांधी परिवार के सदस्य रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे। 

ये है कार्यक्रम
गांधी परिवार विशेष विमान से फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। फिर सड़क मार्ग से भुएमऊ में मौजूद सांसद आवास में 3 बजे पहुंचेगा। एक घण्टे कार्यकर्ताओं के साथ धन्यवाद कार्यक्रम रहेगा। उसके बाद सभी फुरसतगंज से वापस लौट जाएंगे। अमेठी से सांसद केएल शर्मा पहले ही रायबरेली पहुंच चुके हैं। 

भुएमऊ के सांसद आवास में होगा कार्यक्रम
अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायबरेली पहुंच रहे हैं। रायबरेली और अमेठी कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम भुएमऊ स्थित सांसद आवास में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में रायबरेली और अमेठी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें