Raebareli News : तालाब में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, विरोध करने पर ग्राम पंचायत सदस्य को मारी गोली

तालाब में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, विरोध करने पर ग्राम पंचायत सदस्य को मारी गोली
UPT | मिट्टी खुदाई करती हुई जेसीबी

Jun 18, 2024 16:01

रायबरेली के कूढ़ा गांव में जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही थी। ग्राम पंचायत सदस्य बबलू सरोज ने इसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि इस बात से नाराज प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी।

Jun 18, 2024 16:01

Raebareli News : जेसीबी से हो रही तालाब की खुदाई का वीडियो बनाना ग्राम पंचायत सदस्य को भारी पड़ गया। पीड़ित ने अपने बयान में कहा कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गांव के तालाब की अवैध खुदाई जेसीबी से करा रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उस पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में गोली उसके पैर में लगी। घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है मामला
मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के कूढ़ा गांव का है। पीड़ित ग्राम पंचायत सदस्य बबलू सरोज ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह गांव के तालाब की मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। उन्होंने मौके पर जाकर वीडियो बनाया और काम का विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल की। ​​लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पंकज सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की। फिर उन पर फायरिंग की गई जिसमें वे घायल हो गए।

पुलिस में केस दर्ज, जांच जारी 
घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से बयान आया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

Also Read

यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत, अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

8 Jul 2024 09:32 AM

लखनऊ UP Weather Update : यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत, अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होते ही कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे हालात ये हैं कि श्रावस्ती, कुशीनगर, पीलीभीत और लखीमपुर जिलों में बाढ़ की स्थिति है। इन जिलों में... और पढ़ें