Raebareli News : अपराध का गढ़ बना लालगंज कोतवाली, दिनदहाड़े महिला से हुई लूट

अपराध का गढ़ बना लालगंज कोतवाली, दिनदहाड़े महिला से हुई लूट
UPT | अपनी आपबीती बताती लूट की शिकार हुई महिला

Apr 03, 2024 23:39

लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लगातार घटनाएं पारित हो रही है इसी बीच एक महिला बैंक से 20 हजार रुपये बैंक से निकाल कर घर को जा रही थी। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे लूट कर ली।

Apr 03, 2024 23:39

Raebareli news : रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बैंक से पैसा निकालकर जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। महिला के चीखने की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मदद के लिये पहुचते, तब तक लुटेरे बाइक समेत फरार हो गए।

यह है पूरा मामला
 पूरे ओरी मजरे महाखेड़ा गांव निवासिनी माया देवी पत्नी बुद्वीलाल पासवान कस्बे के बेहटा चौराहा स्थित यूनियन बैंक के अपने खाते से 20 हजार रुपये लेकर घर जा रही थी, तभी मलपुरा गांव के पास हेलमेट लगाये दो बाइक सवारों ने जबरन उसके पैसे छीन लिये। जब तक वह कुछ समझ पाती और लोगों को मदद के लिए बुलाती, तब तक लुटेरे मौके से फरार हो गये। कस्बे के निकट दिनदहाड़े हुई इस प्रकार की लूट से लोगों में आक्रोश फैल रहा है। पीडित ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

लालगंज में लगातार घटनाएं लेकिन खुलासे नहीं
बीते समय में लालगंज में हुई घटनाओं का पर्दाफाश अभी तक नहीं हो पाया है। लालगंज में लगातार आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल लालगंज की जनता इस तरह के पुलिस राज में अपने को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है। 

Also Read

कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

27 Jul 2024 09:09 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें