Raebareli News : मित्र पुलिस ने निभाया कर्तव्य, महिला थानाध्यक्ष ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

मित्र पुलिस ने निभाया कर्तव्य, महिला थानाध्यक्ष ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
UPT | घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची महिला थानाध्यक्ष पुष्पा यादव

Apr 02, 2024 14:59

सड़क पार कर रहा बुजुर्ग अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया जिसे महिला थानाध्यक्ष ने समय रहते उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज…

Apr 02, 2024 14:59

Raebareli News : अक्सर घटना स्थल पर लेट पहुंचने वाली पुलिस का समय से पहुंचना है एक घायल व्यक्ति के लिए वरदान साबित हुआ। खबर है कि रायबरेली महिला थाना प्रभारी की सतर्कता से एक घायल बुजुर्ग की जान बच गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायल को समय रहते उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। 

रोड क्रॉस करते समय बुजुर्ग वाहन चालक को अज्ञात मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मारी
शहर कोतवाली के डिग्री कॉलेज चौराहे के पेट्रोल पंप के पास वेगनआर गाड़ी खड़ी करके रोड क्रॉस करते समय बुजुर्ग वाहन चालक को अज्ञात मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल राम मनोहर शुक्ला घर अवस्था में वही सड़क पर गिर गए तभी इसी दौरान महिला थाना अध्यक्ष पुष्पा सिंह यादव अपनी टीम के साथ उधर से गुजर रही थी। महिला थाना अध्यक्ष ने घायल को तुरंत रायबरेली जिला अस्पताल इमरजेंसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने बताया व्यक्ति को गंभीर चोटे आ गई हैं जिससे इनको भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। महिला थाना अध्यक्ष पुष्पा सिंह यादव के इस कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें