रायबरेली में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार : बीवी की तलाश में थाने का चक्‍कर काट रहा परेशान पति

बीवी की तलाश में थाने का चक्‍कर काट रहा परेशान पति
UPT | थाना गुरबक्शगंज

Oct 08, 2024 10:44

दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति उसकी खोज में दर दर की ठोकरें खा रहा है। थाने में शिकायत लेकर जब वह गया तो उसे यह कहकर भगा दिया गया कि इस मामले में कुछ नही हो सकता क्योंकि वह अपनी मर्जी से गई है।

Oct 08, 2024 10:44

Raebareli News : दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति उसकी खोज में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। थाने में शिकायत लेकर जब वह गया तो उसे यह कहकर भगा दिया गया कि इस मामले में कुछ नहीं हो सकता क्योंकि वह अपनी मर्जी से गई है।
 
ये था मामला
मामला गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे कोयली सिंह का पुरवा मजरा बांस गांव का है। यहां एक विवाहिता के प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। दो बच्चों की मां को ससुराल में एक अजनबी से प्यार हो गया और वह अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। महिला का पति बाहर मजदूरी करता है। 

 
महिला के पति सुनील को जब इसकी जानकारी मिली तो वह गांव पहुंचा और पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। इन सब से थक हारकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। उसने पत्नी की तलाश की गुहार लगाई। सुनील ने गांव के ही सुरेंद्र कुमार लोधी निवासी पूरे कोयली, थाना गुरुबख्श गंज पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। 

मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी
उसने बताया कि उसकी शादी को 12 वर्ष हो गए हैं और वह अहमदाबाद में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी बिमला भवनियापुर, थाना लालगंज अपने दो बच्चों के साथ मायके जाने की बात कहकर कहीं चली गई। घर में रखे जेवर व कीमती सामान भी साथ ले गई। उसने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका नंबर बंद था। घटना के एक सप्ताह बाद भी गुरबख्श गंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता का पति थाने के चक्कर लगा रहा है।

ये भी पढ़ें:-हरदोई में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म : कुछ देर बाद हुई नवजात की मौत, पुलिस ने डीएनए टेस्ट के आदेश दिए  

Also Read

दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

8 Oct 2024 10:04 PM

लखनऊ हेड कांस्टेबल के बेटे ने छात्रा का किया अपरहण : दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

राजधानी में कॉलेज छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें