Raebareli News : महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत

महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत
UPT | शव परीक्षण के लिये रखा गया महिला का शव

Apr 03, 2024 23:44

डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मेहरबान गांव में 23 साल की एक विवाहित महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला छत पर सूखने के लिए रखे गए कपड़े उतारने के लिए गई थी।

Apr 03, 2024 23:44

Raebareli News : छत पर कपड़े उतारने के लिए गई एक महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मेहरबान गांव में 23 साल की विवाहिता ममता पत्नी अजय छत पर सूखने के लिये डाले गए कपड़े उतारने के लिए गई थी। अचानक छत पर से जा रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में महिला आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया। लेकिन वहां पर उसे बचाया नहीं जा सकता। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोशन पटेल ने मृत महिला की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला मृत अवस्था में यहां आई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना के बाद महिला के परिवार में मातम का माहौल है।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें