Raebareli News : जनसभा में घायल हुए नाई का हालचाल जानने देर रात अस्पताल पहुंच गईं प्रियंका गाँधी

जनसभा में घायल हुए नाई का हालचाल जानने देर रात अस्पताल पहुंच गईं प्रियंका गाँधी
UPT | घायल का हालचाल जानती हुई प्रियंका गांधी

May 15, 2024 14:41

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दे रात जनसभा समाप्ति के बाद सरेनी में ग्राम छतौना पहुंची जहां जनसभा में घायल हुए व्यक्ति से मुलाकात…

May 15, 2024 14:41

Raebareli news : अमेठी में दिन भर के चुनाव प्रचार अभियान के बाद जब घायल जालिपा के बारे में प्रियंका गांधी को पता चला, तब वह आधी रात में हालचाल जानने अस्पताल पहुँच गईं । प्रियंका गाँधी रात  करीब 11.15 बजे रायबरेली पहुँचीं। तो पता चला कि बीते दिन लालगंज की सभा के दौरान सरेनी के ग्राम छतौना निवासी, जालिपा नाई जो वहाँ भाषण सुनने आए थे घायल हो गए थे। इसकी खबर प्रियंका को मिली तो तब आधी रात में वे उनका कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंची।

प्रियंका गाँधी ने देर रात अस्पताल अस्पताल पहुंचकर जाना हाल चाल
प्रियंका गाँधी ने अस्पताल में जाकर जालिपा का हाल चाल जाना एवं उनके परिजनों को हिम्मत दी। उन्होंने डॉक्टरों से जालिपा नाई के स्वास्थ्य की चर्चा की और उनके बेटे कुलदीप और बहू को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। जालिपा एवं उनका बेटा एक छोटा सा सैलून चलाते हैं।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें