प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना : बोलीं-भाजपा अमीर, देश गरीब, यही है मोदी सरकार का मॉडल 

बोलीं-भाजपा अमीर, देश गरीब, यही है मोदी सरकार का मॉडल 
UPT | जनसभा के दौरान महिलाओं से मिलती हुईं प्रियंका गांधी।

May 16, 2024 01:48

प्रियंका ने कहा कि रायबरेली की जनता हमेशा से ही जागरूक रही है। हमेशा न्याय की लड़ाई की अगुआ रही है, जो राजनीतिक समझ रायबरेली में स्थापित थी उसकी उभार और उदाहरण बने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लेकिन जब भी वो आपके सामने आए एक साधारण व्यक्ति के रूप में।

May 16, 2024 01:48

Raebareli News : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ऊंचाहार विधानसभा में नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंपर्क किया। प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली क्षेत्र का एक महान इतिहास रहा है। स्वतंत्रता का आंदोलन एक तरह से यहीं से मजबूत हुआ। क्योंकि यहां किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ एक आंदोलन किया था। जब आपके पूर्वजों ने यहां आंदोलन किया तो मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू आंदोलन के बारे में सुनते ही यहां आकर उस आंदोलन में आपके साथ सम्मिलित हुए। इस तरह आपके और हमारे बीच में एक रिश्ता बना, आपसी प्रेम का, आपसी सम्मान का, देश प्रेम का। आपने कई न्याय की लड़ाइयां लड़ी हैं।

प्रियंका ने कहा कि रायबरेली की जनता हमेशा से ही जागरूक रही है। हमेशा न्याय की लड़ाई की अगुआ रही है, जो राजनीतिक समझ रायबरेली में स्थापित थी उसकी उभार और उदाहरण बने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लेकिन जब भी वो आपके सामने आए एक साधारण व्यक्ति के रूप में। वे आपकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने आते थे। आपने अपने दुखों को उनसे बताया और उन समस्याओं का समाधान भी उनके द्वारा किया गया। जितने भी बड़े-बड़े काम यहां रायबरेली में आजादी के बाद हुए ज्यादातर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के कार्यकाल में हुआ। इंदिरा गांधी की शहादत के बाद मेरे पिताजी की शहादत के बाद, मेरी मां आपकी सांसद बनीं। आपके क्षेत्र में विकास किया। 

बदल गई है आज की राजनीति
आज की राजनीति बिल्कुल बदल गई है। आज की राजनीति में नेताओं की जवाबदेही नहीं है। आज के नेताओं को लगता है कि उन्हें जनता को जवाब देने की जरूरत नहीं। जबकि इसके पहले जब भी आपके समक्ष इंदिरा गांधी, राजीव गांधी या कोई भी बड़े नेता आते थे तो आप काम ना होने पर उन्हें डांट भी दिया करते थे, लेकिन आज जनता की बात करने वाला कोई नहीं है। पिछले 10 सालों में जो राजनीति हावी हुई है उसमें जनता के प्रति कोई जवाबदेही रही ही नहीं। आज की राजनीति तो धर्म की नाम पर वोट मांगने की राजनीति हो गई है। यह आपको कसम दिलवाकर, भाजपा को वोट देने के लिए विवश करते हैं । इनको जनता के दर्द से, उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के नेताओं को यह एहसास हो गया है कि धर्म के नाम पर गुमराह करके, घरों में आकर दुरदुरिया खिलाकर, वचन दिलवा कर, आपसे धर्म के नाम पर बीजेपी को वोट दिला ही देंगे। उनको बस अपनी सत्ता चाहिए। मतलब इन भाजपाइयों को लगता है कि जब भी चुनाव आएगा हम बस धर्म की बातें करेंगे, कोई काम नहीं करेंगे, फिर भी वोट बटोरते रहेंगे। फिरोजाबाद में मैं एक महिला के घर गई मैंने उनसे पूछा, आपके घर में अंधेरा है क्या लाइट नहीं है? उसने कहा नहीं। मैंने कहा कि पानी, उसने कहा नहीं, मैंने कहा स्कूल? उसने कहा नहीं। मैंने पूछा सड़क ठीक है? बच्चे पाठशाला जाते हैं? उसने कहा पाठशाला में अध्यापक ही नहीं है। फिर मैंने पूछा विकास का कोई काम हुआ है तो उसने कहा कि विकास का तो कोई काम नहीं हुआ है। 

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें