Lok Sabha Elections 2024 : नाराज कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता, कैसे लगेगी गांधी परिवार की नैया पार?

नाराज कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता, कैसे लगेगी गांधी परिवार की नैया पार?
UPT | पूर्व पीसीसी मेम्बर रवींद्र कुमार

Apr 07, 2024 17:55

दर्जन भर से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस शीर्ष नेताओं की अनदेखी कार्यकर्ताओं की नाराजगी की वजह है...

Apr 07, 2024 17:55

Raebareli News : लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद राजनीति पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाकर चुनावी मैदान में कूद पड़ी हैं। चुनाव तो नेता लड़ता है लेकिन उसकी नैया कार्यकर्ता ही पार लगवाते हैं। यूपी टाइम्स से बात करते हुए कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व पीसीसी मेम्बर रवींद्र कुमार ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बदौलत से भी नेता बनता है और पार्टी खड़ी होती। ऐसे में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा चुनाव परिणामों को बदल सकती है। रायबरेली में ज्यादातर सांसद कांग्रेस पार्टी के रहे हैं। जिनमें गांधी परिवार का ही वर्चस्व रहा है। मौजूदा सांसद सोनिया गांधी इस समय राजस्थान से राज्यसभा की सांसद बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी से गांधी परिवार के सदस्य के चुनाव लड़ने के उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन बिना कार्यकर्ताओं के चाहे कितना बड़ा ही नेता क्यों ना हो चुनाव नहीं जीत सकता। कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर सदस्यता त्याग दी।

दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी की सदस्यता
यूपी टाइम्स से बात करते हुए रवींद्र कुमार ने बताया कि कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों में अभिषेक दिवाकर सदस्य कांग्रेस कमेटी, नागेंद्र सिंह महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, राज किशोर सिंह बघेल अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ कमेटी कांग्रेस , विवेक प्रताप सिंह अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी, प्रकाश मुरारका सचिव शहर कमेटी, मोहित सिंह महामंत्री यूथ कांग्रेस कमेटी, जितेंद्र द्विवेदी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, धर्मेंद्र सिंह प्रधान बहेरिया विकासखंड डलमऊ, अजीत सिंह उपाध्यक्ष यूथ विधानसभा हरचंदपुर, साहबदीन पासी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र बछरावां ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। पार्टी में पिछले 25 वर्षों से काम करने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रवींद्र कुमार सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दिन पार्टी छोड़ दी थी। वहीं शकुंतला यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य जिला कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी ने भी पार्टी छोड़ने का एलान किया है।

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें