Raebareli News : केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव के बाद केजरीवाल चले जायेंगे जेल

केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव के बाद केजरीवाल चले जायेंगे जेल
UPT | केशव प्रसाद मौर्य

May 11, 2024 19:00

इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भ्रष्ट लोगों का गठबंधन है। इन लोगों ने देश और समाज को लूटने का कार्य किया है। इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा और अपराधियों को संरक्षण...

May 11, 2024 19:00

Raebareli News (RS Gaur) : उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भ्रष्ट लोगों का गठबंधन है। इन लोगों ने देश और समाज को लूटने का कार्य किया है। इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है।

राहुल और अखिलेश की जोड़ी फ्लॉप : मौर्य
उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल और अखिलेश की जोड़ी पहले भी हुई थी जो फ्लॉप हो चुकी है। प्रियंका गांधी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी इन्होंने ऐसे ही प्रचार किया लेकिन एक भी विधायक जिताकर नहीं ला पाई। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के वन नेशन वन लीडर और योगी को चुनाव बाद निपटाने के सवाल पर कहा कि अभी वह जेल से आए हैं। चुनाव बाद लगता है फिर जेल जाएंगे। 



 

Also Read

गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर 20 सितम्बर को आएगा फैसला

19 Sep 2024 10:24 PM

लखनऊ Lucknow News : गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर 20 सितम्बर को आएगा फैसला

दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शुक्रवार को फैसला आएगा। और पढ़ें