Raebareli News : हाथरस भगदड़ से वापस लौटे शख्स ने कहा- इतनी भीड़ थी कि दो घंटे के बाद घटना की मिली जानकारी

हाथरस भगदड़ से वापस लौटे शख्स ने कहा- इतनी भीड़ थी कि दो घंटे के बाद घटना की मिली जानकारी
UPT | हाथरस सत्संग से लौटे राम चौधरी।

Jul 04, 2024 02:10

हाथरस में हुए सत्संग में रायबरेली से 60 लोगों का दल भी गया था। सभी लोगों की सकुशल वापसी पर परिवार जिन्होंने खुशी जाहिर की है....

Jul 04, 2024 02:10

Raebareli News : हाथरस भगदड़ में सही सलामत वापस घर को लौटे लोग गनीमत मना रहे हैं कि इस हादसे में हुए बाल बाल बच गए। बस में सवार होकर सत्संग सुनने हाथरस गए 60 लोगों में से 21 लोग लालगंज के रहने वाले थे। सकुशल वापस लौट कर आने पर उनके परिवार के लोग काफी खुश है।

बस में बैठे तो फोन पर मैसेज आया
लालगंज में टेलर का काम करने वाले व्यक्ति राम चौधरी ने बताया कि रायबरेली से बस में कुल 60 लोग गए थे, जिसमे लालगंज से 21 लोग सत्संग सुनने गए थे। मंजर वहां का बहुत अच्छा था। सब कुछ बहुत अच्छे से चल रहा था। जब प्रवचन समाप्त हुआ उसके बाद यह हादसा हुआ। हम लोग पंडाल में मौजूद थे। इसलिए हमें कुछ मालूम ही नहीं चला। हम लोग पौने घंटा तक पंडाल में थे। लेकिन घटना की जानकारी हम लोगों को नहीं हुई। जब हम पंडाल से निकले एक बगिया में चले गए। वहां एक घंटे आराम किया। इसके बाद 2 किलोमीटर दूर हमारी गाड़ी खड़ी थी। जब बस में बैठे तो फोन पर मैसेज आया। तब हम लोगों को मालूम चला।

सत्संग में 5 लाख लोग आए हुए थे
घटना के कारण के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि घटना कैसे हुई है उन्हें नहीं मालूम। लोगों ने बताया कि वहां भगदड़ मची थी। भगदड़ के कारण ही लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। इसमें औरतें बच्चे ज्यादा थे। महिलाओं की ही ज्यादा मौत हुई है। सत्संग में मेरे हिसाब से 5 लाख लोग आए हुए थे, यहां से जितने लोग गए थे सब सकुशल वापस आ चुके हैं।

Also Read

 एलडीए की ऐशबाग हाइट्स योजना में रेडी टू मूव फ्लैट की ऐसे कराएं बुकिंग

5 Oct 2024 12:38 PM

लखनऊ लखनऊ में घर खरीदने का मौका : एलडीए की ऐशबाग हाइट्स योजना में रेडी टू मूव फ्लैट की ऐसे कराएं बुकिंग

नवरात्रि के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) आपको अपने सपनों का घर खरीदने का मौका दे रहा है। अगर आप लखनऊ में अपने आशियाने की तलाश में हैं, तो एलडीए की ऐशबाग हाइट्स योजना के तहत रेडी टू मूव 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट्स उपलब्ध हैं। और पढ़ें