Raebareli News : पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, होर्डिंग्स बनी चर्चा का विषय

पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, होर्डिंग्स बनी चर्चा का विषय
UPT | अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा पोस्टर

Jul 01, 2024 17:49

रायबरेली में एक होर्डिंग चर्चा का विषय बनी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाई गई इस होर्डिंग में अखिलेश यादव को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में 'मैन ऑफ द सीरीज' के रूप में चित्रित किया गया है, साथ ही उन्हें भविष्य में 'इंडिया का कप्तान' बताया गया है।

Jul 01, 2024 17:49

Raebareli News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को एक कार्यकर्ता द्वारा लगाया गया होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। 2024 चुनाव में मैन ऑफ दी सीरीज के तौर पर अखिलेश यादव को दर्शाया गया है। साथ ही भविष्य में इंडिया के कप्तान अखिलेश यादव को बताया जा रहा है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को एक कार्यकर्ता द्वारा लगाई गई होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। होर्डिंग में अखिलेश यादव को 2024 के चुनाव में मैन ऑफ द सीरीज के तौर पर दर्शाया गया है। साथ ही अखिलेश यादव को भविष्य में इंडिया का कप्तान बताया जा रहा है। 

शहर भर में होर्डिंग लगाई
जाहिर है कि अभी भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 विश्व कप जीता है, उसी तर्ज पर इंडिया गठबंधन की 2024 लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अखिलेश यादव को कार्यकर्ता दे रहे हैं। कार्यकर्ता अखिलेश माही ने शहर भर में होर्डिंग लगाकर यह संदेश दिया है। इस होर्डिंग में पीडीए के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी के तौर पर अखिलेश यादव को बताया जा रहा है।

इस तरह दी शुभकामनाएं
होर्डिंग लगाने वाले अखिलेश माही समाजवादी पार्टी में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव हैं। होर्डिंग के माध्यम से अखिलेश माही ने लिखा- 'जातिवादी राजनीतिक गेंदबाजों की धुलाई करने वाले,सांप्रदायिक राजनीतिक बल्लेबाजों के विकेट गिरने वाले, राजनीति के सबसे बड़े ऑलराउंडर, पीडीए के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और भविष्य में इंडिया के कप्तान अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

कार्यकर्ताओं ने केक काटा
वहीं अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम करके जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने UCC का फिर किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

3 Jul 2024 04:52 PM

लखनऊ Lucknow News: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने UCC का फिर किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

देश में चल रहे सियासी मुद्दों पर मौलाना सय्यद साएम मेंहदी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के लिए वह दो साल से केंद्र सरकार से कह रहे हैं कि वह पहले हमें यूसीसी के बारे में अवगत कराएं, तब हम हां या नहीं का जवाब देंगे। और पढ़ें