रायबरेली पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल : लूट की सूचना देने वाले को ही अपराधी घोषित किया, ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया

लूट की सूचना देने वाले को ही अपराधी घोषित किया, ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया
UPT | गदागंज थाने में एकजुट लोग

Aug 29, 2024 16:18

रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने लूट के मामले में गलत लोगों को फंसाया है।

Aug 29, 2024 16:18

Raebareli News : जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों ने लामबंद होकर प्रदर्शन किया। गदागंज थाना पहुंचे व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व धरना दिया। लोगों ने बताया कि जब लूट की सूचना देने वाले को ही पुलिस ने मुख्य आरोपी बना दिया तो इसके चलते व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी और ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने का घेराव किया है।

ये था मामला
घटना रायबरेली जिले के गदागंज थाना कस्बे की है। 20 अगस्त को जन सुविधा केंद्र संचालक से 8 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने का दावा किया था। लेकिन इस गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल उठे। ग्रामीणों के मुताबिक, आरओ फिल्टर पानी बेचने का काम करने वाले गांव के दीपू और तीन अन्य युवकों ने सड़क पर पड़े रुपयों से भरे बैग को देखा और तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी।

व्यापारियों और ग्रामीणों ने किया विरोध
ग्राम प्रधान ने इस मामले की जानकारी गदागंज थाना अध्यक्ष को दी। जिन्होंने युवकों को थाने बुलाकर रुपयों से भरे बैग को सौंपने को कहा। उस समय पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया था लेकिन दो दिन बाद उन्हें वापस थाने बुलाकर गिरफ्तारी दिखाई गई। लूट के आरोप में उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और व्यापारियों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया। गदागंज कस्बे के सभी दुकानदारों ने विरोध में अपनी दुकान बंद कर दी और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर नाराजगी है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इस मामले पर जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने केवल इतना कहा कि मामला संज्ञान में है। लेकिन कोई ठोस जवाब देने में वह भी असमर्थ रहे। घटना से साफ जाहिर होता है कि रायबरेली पुलिस की कार्यशाली कितनी हास्यास्पद है। ग्रामीण और व्यापारी इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Also Read

उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में 11 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें डिटेल

14 Sep 2024 10:53 AM

लखनऊ Job News : उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में 11 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें डिटेल

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरियों के अवसरों में वृद्धि करते हुए राजस्व विभाग में 11 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। और पढ़ें