रायबरेली पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष : मनोज पांडे को लेकर दिया जवाब, भाजपा पर साधा निशाना

मनोज पांडे को लेकर दिया जवाब, भाजपा पर साधा निशाना
UPT | सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल

Jun 14, 2024 21:29

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया

Jun 14, 2024 21:29

Raebareli News : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आज रायबरेली पहुंचे। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत पर बछरावां, हरचंदपुर, सदर क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई व आभार व्यक्त किया। 

मनोज पांडे पर दी राय
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे श्याम लाल पाल सुपर मार्केट में स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले। यहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने गठबंधन की जीत पर मीडिया को भी बधाई दी और कहा कि आपकी भूमिका भी अच्छी रही। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज कुमार पांडे के दल बदलने पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन साथ काम करेगा या नहीं इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। 

भाजपा पर साधा निशाना
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा में अब बाबासाहेब आंबेडकर व लोहिया जी के विचारों से यह देश चलेगा। हमारा विपक्ष मजबूत हो चुका है। केंद्र में एनडीए की सरकार कब तक चलने की बात पर उन्होंने कहा कि उनका समर्थन देने वाले संविधान को मानने वाले हैं देखना होगा कि वह कब तक सरकार को समर्थन देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान तो सबके पास है लेकिन जनता को रोजी-रोटी चाहिए। यह सब जनता ने अयोध्या के फैसले से बता दिया है। इस देश के राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान किया गया। 26 जनवरी पर इन्होंने घर-घर तिरंगा झंडा लगवा दिया। जबकि शाम को तिरंगा झंडा उतार दिया जाता है। गलियों में तिरंगा झंडा पड़ा रहा। हमारे राष्ट्रीय झंडे का अपमान किया गया। यह देश प्रेम को मानने वाले लोग नहीं है। भाजपा ने एक सिर के बदले 42 सिर देने का काम किया। पुलवामा में यही सब हुआ। 

अयोध्या की जीत का किया जिक्र
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस पार्लियामेंट में एक सांसद को पप्पू कहकर अपमान किया जाता रहा। सामाजिक न्याय के पुरोधा के स्व. मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन बनाकर अबको एक साथ लाये। अयोध्या में जहां श्री राम भगवान का वास है, वहाँ घमंड में चूर भाजपा ने कहा हम भगवान राम को लाए हैं तो अयोध्या के किसान, मजदूर, महिलाओं व नौजवानों ने उनको सबक दे दिया।

Also Read

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

3 Jul 2024 02:05 PM

लखनऊ Lucknow Crime: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया और उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। वाहन स्वामी पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है। और पढ़ें