ऑथर R S Gaur

रायबरेली में युवती ने किया सुसाइड : फंदे से लटका मिला शव, मौत का कारण नहीं बता सके परिजन

फंदे से लटका मिला शव, मौत का कारण नहीं बता सके परिजन
UPT | मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस

Jun 27, 2024 16:12

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना खीरों थाना क्षेत्र के बरोड़ी गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jun 27, 2024 16:12

Raebareli News : संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक 18 साल की युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

घटना खीरों थाना क्षेत्र के बरोड़ी गांव की है। जहां घर के अंदर शिवानी (18 वर्ष) ने फांसी लगा ली। मृतका के पिता राम मोहन ने बताया कि वह रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनके पीछे घर में उनकी बेटी शिवानी अकेली थी। सुबह जब उनके पड़ोसी घर के अंदर कमरे को खुलवाने लगे तो शिवानी ने कमरा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका समझकर डायल 112 को बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। शिवानी का शव फंदे से लटका था। युवती के फांसी लगाने की वजह सामने नहीं आई है। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके।

Also Read

शहरी स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

5 Jul 2024 03:57 PM

लखनऊ योगी सरकार की एक नई पहल : शहरी स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शहरी स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय में वृद्धि के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। और पढ़ें