राजा भैया की पत्नी के खिलाफ एफआईआर : फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी से निदेशक को हटाने का आरोप, भानवी सिंह बोलीं-हर झूठ को करूंगी बेनकाब

फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी से निदेशक को हटाने का आरोप, भानवी सिंह बोलीं-हर झूठ को करूंगी बेनकाब
UPT | राजा भैया और भानवी सिंह

Jul 21, 2024 00:43

भानवी सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि भानवी सिंह ने षड्यंत्र रचकर और दबाव डालकर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया।

Jul 21, 2024 00:43

Lucknow News :  कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई 'द प्रॉपर्टीज' कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह की शिकायत पर की गई है। इस मामले में भानवी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केवल दबाव में हो रही कार्रवाई बहुत ही अनुचित है। एफआईआर के हर झूठ को उचित माध्यम से विधि सम्मत तरीके से बेनकाब करूंगी।

एफआईआर में ये आरोप
हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में भानवी सिंह पर धोखाधड़ी, साजिश रचने और धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आशुतोष सिंह का आरोप है कि भानवी सिंह ने षड्यंत्र रचकर और दबाव डालकर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि वे कंपनी के स्थापना काल से ही शेयरधारक रहे हैं। उनका दावा है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर करके और धोखाधड़ी करके उन्हें कंपनी से निकाला गया। इस संबंध में उन्होंने कानपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई थी। आशुतोष सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि भानवी सिंह ने कंपनी के शेयरों में भी धोखाधड़ी की है।

भानवी ने राजनीति में आने के संकेत दिए थे
दो दिन पहले ही भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से राजनीति में प्रवेश करने के संकेत दिए थे। उन्होंने महिला अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने का संकल्प व्यक्त किया था। भानवी सिंह, जो एक रियासत और राजघराने से संबंध रखती हैं, वर्तमान में अपने पति राजा भैया से अलग रह रही हैं। उन्होंने राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच न्यायालय में चल रही है। यह घटनाक्रम तब और भी दिलचस्प हो जाता है जब हम देखते हैं कि राजा भैया और भानवी सिंह इस समय तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

भानवी सिंह ने 'एक्स' पर दी प्रतिक्रिया
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केवल दबाव में हो रही कार्रवाई बहुत ही अनुचित है। एफआईआर के हर झूठ को उचित माध्यम से विधि सम्मत तरीके से बेनकाब करूंगी। भानवी ने अपनी पोस्ट कवि जयशंकर प्रसाद की पंक्ति ‘वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या...’ से शुरू की है। कहा कि उन्हें कोई डर नहीं क्योंकि सत्य परेशान हो सकता पराजित नहीं। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन यहां लिखना इसलिए जरूरी है क्योंकि बहुत से लोगों के फोन आ रहे हैं। लोग उनका पक्ष जानना चाहते हैं।

वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या,
जिस पथ पर बिखरे शूल न हो,
नाविक की धैर्य परीक्षा क्या,
यदि धाराएँ प्रतिकूल न हो।

मुझे कोई डर नहीं , क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।
मुझे अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है। लेकिन यहाँ लिखना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि बहुत से लोगों के…
— Bhanvi Kumari Singh Bhadri (@BhanviKumari) July 20, 2024

भानवी सिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया से पता चला कि एक और एफआईआर उनके खिलाफ उसी हजरतगंज कोतवाली में दर्ज की गई है, जहां पर उनके विरुद्ध साजिश की पहली पटकथा एक आईओ के माध्यम से लिखी गई थी। वह यह जरूर जानने का प्रयास करेंगी कि आखिर इस हजरतगंज कोतवाली में ही उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर क्यों हो रही है। कौन इसका सूत्रधार है। क्यां यहां बैठा कोई व्यक्ति स्वयं पार्टी बन गया है। भानवी सिंह ने कहा कि अचरज यह है कि सारे मामले की जानकारी मीडिया से ही मिलती है। अन्याय के विरुद्ध लड़ाई में जो एफआईआर उन्होंने की थी उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें तोड़ने और कमजोर करने के लिए साजिश पर साजिश हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि अगर संभव हो तो एक बार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का जिम्मा किसी ऐसी एजेंसी को दे दिया जाए, जहां से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। भानवी सिंह ने डीजीपी से अनुरोध किया है कि हजरतगंज कोतवाली में हो रही एफआईआर उनके प्रति पूर्वाग्रह से ग्रहित होकर अन्यायपूर्ण और द्वेष पूर्ण कार्रवाई कर रहे अफसरों की भी जांच करवाएं। केवल दबाव में हो रही कार्रवाई बहुत ही अनुचित है। बाकि एफआईआर के हर झूठ को वह बेनकाब करेंगी।

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें