राजनाथ का लखनऊ से केजरीवाल पर वार : कहा- 'पार्टी की महिला सांसद से हुआ दुर्व्यवहार, देश चलाने का करते हैं खोखला दावा' 

कहा- 'पार्टी की महिला सांसद से हुआ दुर्व्यवहार, देश चलाने का करते हैं खोखला दावा' 
UPT | योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह

May 17, 2024 21:56

अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के बारे में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अन्ना हजारे ने कहा था कि राजनीतिक पार्टी नहीं बनानी है। लेकिन इन लोगों ने राजनीतिक पार्टी बनाई। इन लोगों ने अन्ना हजारे की बात नहीं मानी...

May 17, 2024 21:56

Short Highlights
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
  • अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे को दिया धोखा- राजनाथ सिंह
Lucknow News : केजरीवाल की पार्टी में स्वाति मालीवाल को लेकर चल रहे उठा-पटक के बीच लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हीं की पार्टी की महिला के साथ दुर्व्यवहार हुआ और वे देश चलाने का दावा करते हैं।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अभी जेल से छूट कर आए हैं। जेल से छूट के आने के बाद ही उन्हीं की पार्टी के महिला के साथ कितना बड़ा दुर्व्यवहार हुआ है और ये देश चलाने का दावा करते हैं। साथ ही यह लोग देशभर में गलतफहमियां पैदा करते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि पीएम मोदी तानाशाह। इन लोगों को खुद के अंदर देखना चाहिए।
 
अन्ना हजारे को दिया धोखा- राजनाथ सिंह
अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के बारे में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अन्ना हजारे ने कहा था कि राजनीतिक पार्टी नहीं बनानी है। लेकिन इन लोगों ने राजनीतिक पार्टी बनाई। इन लोगों ने अन्ना हजारे की बात नहीं मानी और यह भारतीय जनता पार्टी पर तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। यह लोग लोकतंत्र का गला घोटने का काम करते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को समृद्ध बनाने का काम करती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

Also Read

होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

7 Jul 2024 11:50 PM

लखनऊ बड़ा फैसला : होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली-2024 जारी कर दी है। इसके आधार पर अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी गृहकर की वसूली होगी। और पढ़ें