UPSRTC में निकली कंडक्टर्स की भर्ती : महिलाओं को मिलेगा सुनहरा मौका, इस आधार पर मिलेगा नौकरी

महिलाओं को मिलेगा सुनहरा मौका, इस आधार पर मिलेगा नौकरी
UPT | Symbolic Image

Sep 19, 2024 12:10

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक महत्वपूर्ण...

Sep 19, 2024 12:10

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation - UPSRTC) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आने वाले समय में यह निगम सीधे महिला कंडक्टरों को अनुबंध पर नियुक्त करने जा रहा है। इस योजना को लागू करने के लिए शीघ्र ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

वर्तमान भर्ती प्रक्रिया
अभी तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कंडक्टरों की भर्ती के लिए जेम पोर्टल का उपयोग करता है। इस पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन किया जाता है और फिर उसी एजेंसी के माध्यम से कंडक्टरों को नियुक्त किया जाता है। इस प्रक्रिया में लगभग ढाई से तीन महीने का समय लग जाता है जिससे समय की बर्बादी होती है।


जानिए नई भर्ती प्रक्रिया
नई योजना के तहत महिला कंडक्टरों की भर्ती अधिक त्वरित और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। इसमें महिलाओं को इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर वरीयता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जो महिलाएं ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुकी हैं उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसी आधार पर यूपी परिवार निगम महिला कंडक्टरों को अनुबंध पर रखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

यूपीएसआरटीसी में इस समय 12,400 से अधिक बसें
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पास वर्तमान में 12,400 से अधिक बसें हैं, जो प्रतिदिन 40,000 से अधिक फेरों का संचालन करती हैं। इन बसों से प्रतिदिन 16 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं और ये बसें प्रतिदिन 40 लाख किलोमीटर से अधिक का सफर तय करती हैं। यह आंकड़ा न केवल निगम की विशालता को दर्शाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि महिलाओं की नियुक्ति से न केवल उनके सशक्तिकरण में मदद मिलेगी बल्कि परिवहन सेवाओं में भी सुधार होगा।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें