Lucknow News : चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने से RLD में खुशी, किसानों के मुद्दे भी पूरे करने की मांग

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने से RLD में खुशी, किसानों के मुद्दे भी पूरे करने की मांग
UPT | जयंत चौधरी

Feb 09, 2024 17:59

किसान नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के एलान से राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं में बेहद खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय...

Feb 09, 2024 17:59

Lucknow News : किसान नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के एलान से राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं में बेहद खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। हालांकि भारत रत्न दिए जाने की टाइमिंग को लेकर भी सियासी गलियारों में गठबंधन की चर्चाएं तेज़ हो गई है।

भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर उठे सवाल 
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से खास बातचीत में कहा कि सरकार ने बहुत देर में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव नजदीक होता है तो इस तरह के निर्णय पर कई तरह के सवाल भी खड़े होते हैं। केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने को हैं और अंतिम महीने से पहले उसने यह ऐलान किया है, इसलिए कई तरह की चर्चाएं भी स्वाभाविक है। सरकार चौधरी अजीत सिंह के जीते जी यह सम्मान दे देती तो उनका भी संघर्ष सफल माना जाता। 

'सरकार को किसानों की भी मांग सुननी चाहिए'
राम आशीष राय ने कहा कि चौधरी साहब को भारत रत्न दिए जाने का हम सम्मान करते हैं लेकिन उनका पूरा जीवन जिन किसानों के लिए बीता उनके सम्मान और उनकी मांग को भी सरकार को सुनना चाहिए। हम चाहते हैं कि इस सरकार ने किसान और मजदूरों के लिए जो तरह-तरह के वायदे किए थे उनको भी पूरा किया जाए। वहीं चौधरी साहब के लिए असली सम्मान होगा। गठबंधन के सवाल पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी इस तरह की कोई जानकारी हम लोगों को नहीं दी गई है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें