सीतापुर रोड पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन में घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।
Road Accident : सड़क किनारे खड़ी क्रेन में घुसी कार, दो की मौत, देखें वीडियो
Sep 17, 2024 13:51
Sep 17, 2024 13:51
उल्टी दिशा में खड़ी क्रेन से टकराई कार
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, देर रात 2:30 बजे औरैया अजीतमल निवासी नवीन (27) पुत्र अशोक कुमार और फूलपुर औरेया के रहने वाले सौरभ (28) पुत्र राजेश होंडा सिटी कार (UP 32 PH 8366) से सीतापुर की तरफ से लखनऊ आ रहे थे। कार की स्पीड तेज थी। मड़ियांव के खदरी के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उल्टी दिशा में खड़ी क्रेन से टकरा गई।
सड़क किनारे खड़ी क्रेन में घुसी कार, दो की मौतhttps://t.co/1aAB9csqxV pic.twitter.com/RtSHXBYZSE
— Deepak Yadav (@deepakhslko) September 17, 2024
दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल
हादसे में कार सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों दोनों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिवार को सूचना दे दी है।
Also Read
19 Sep 2024 10:24 PM
दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शुक्रवार को फैसला आएगा। और पढ़ें