नगर निगम सदन में हंगामा : अपनी ही पार्टी की महापौर के विरोध में खड़े हुए पार्षद, इन मुद्दों पर घेरा

अपनी ही पार्टी की महापौर के विरोध में खड़े हुए पार्षद, इन मुद्दों पर घेरा
UPT | नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद।

Aug 31, 2024 01:35

नगर निगम सदन की बैठक में शुक्रवार को खूब हंगामा हुआ। पहली बार महापौर सुषमा खर्कवाल को विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के पार्षदों के विरोध का सामना करना पड़ा। पेयजल, बजबजाती नालियां, कूड़ा, सड़क और सीवर सफाई को लेकर पार्षदों का आक्रोश सदन में दिखाई दिया।

Aug 31, 2024 01:35

Short Highlights
  • पेयजल, साफ-सफाई, सीवर और सड़क मरम्मत को लेकर दिखा आक्रोश
  • पार्षदों ने अमीनाबाद, कैसरबाग और चौक में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया
Lucknow News : नगर निगम सदन की बैठक में शुक्रवार को खूब हंगामा हुआ। पहली बार महापौर सुषमा खर्कवाल को विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के पार्षदों के विरोध का सामना करना पड़ा। पेयजल, बजबजाती नालियां, कूड़ा, सड़क और सीवर सफाई को लेकर पार्षदों का आक्रोश सदन में दिखाई दिया। पार्षदों के निशाने पर न सिर्फ नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह रहे, बल्कि कई अधिकारियों को भी कामकाज को लेकर शिकायत सुननी पड़ी। सफाई और कूड़े के लिए दागदार कम्पनी को ठेका देने के प्रस्ताव का पार्षदों ने विरोध किया। 

दो धड़ों में बंटे दिखे भाजपा पार्षद
महापौर सुषमा खर्कवाल के चर्चा शुरू करते हुए उनकी ही पार्टी भाजपा के बीस से ज्यादा पार्षद विरोध में उठ खड़े हुए। पहली बार बीजेपी के पार्षद दो धड़ों में बंटे दिखे। भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान, राजेश सिंह गब्बर, प्रमोद सिंह राजान, भ्रगुनाथ शुक्ला, देव शर्मा मिश्रा सहित कईयों ने पिछले सदन की बैठक में उठे मुद्दे और समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कोई बात ही नहीं सुनते हैं। ऐसे नहीं चलेगा। पहले पिछले सदन में जो कार्रवाई हुई थी उसकी पुष्टि होनी चाहिए। वहीं, विपक्ष के पार्षदों में भी इन्हीं समस्याओं को लेकर नाराजगी दिखी। हालांकि, ये सभी समस्याएं हंगामे की भेंट चढ़ गईं।

अमीनाबाद में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया
नगर निगम सदन में भाजपा पार्षदों ने अमीनाबाद और कैसरबाग में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। भाजपा पार्षद रंजीत सिंह ने कहा कि अमीनाबाद में अतिक्रमण से आम आदमी जा नहीं सकता है। नगर निगम की दुकानों में अवैध निर्माण व कब्जा कर लिया गया है। बढ़ाकर दुकान बनाई गई हैं। सड़कों पर कब्जे हो गए हैं। इसका असर कैसरबाग तक है। पूरा कैसरबाग, बस अमीनाबाद जाम रहता है। आम आदमी यहां जाने से कतराते हैं। 

चौक में सड़कों पर चलना मुश्किल
भाजपा पार्षद अनुराग मिश्रा ने चौक क्षेत्र में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जिसकी वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल है। वहीं शहर में अतिक्रमण के मुददे को गंभीरता से लेते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस समस्या से निपटने के अगली बार से सदन की बैठक में पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। फिलहाल, सदन में हंगामा नहीं रुकने पर महापौर सदन छोड़कर जा चुकी हैं। 

Also Read

हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

19 Sep 2024 09:08 PM

लखनऊ Lucknow News : हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

राजधानी के हुसैनाबाद में बनाये जा रहे म्यूजियम में एक ओर लखनऊ की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इमामबाड़े की भूल-भुलैया की तर्ज पर डिजाइन किया गया इंटरैक्टिव मेज-गेम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। और पढ़ें