यूपी से बड़ी खबर : 2.44 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिली राहत, संपत्ति विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

2.44 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिली राहत, संपत्ति विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sep 03, 2024 14:31

देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी कर्मियों के संपत्ति का ब्यौरा देने की प्रक्रिया में भारी लापरवाही सामने आई है। राज्य सरकार ने अगस्त माह का वेतन रोकने का आदेश उन 2.44 लाख कार्मिकों के लिए जारी...

Sep 03, 2024 14:31

Lucknow News : देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी कर्मियों के संपत्ति का ब्यौरा देने की प्रक्रिया में भारी लापरवाही सामने आई है। राज्य सरकार ने अगस्त माह का वेतन रोकने का आदेश उन 2.44 लाख कार्मिकों के लिए जारी किया है। जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया। मुख्य सचिव द्वारा 17 अगस्त को जारी किए गए शासनादेश के अनुसार सभी राज्य कार्मिकों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। यह निर्देश स्पष्ट करते हुए कहा गया था कि 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले कार्मिकों का अगस्त माह का वेतन रोका जाएगा। आदेश की तिथि तक राज्य के कुल 846,640 कार्मिकों में से 602,075 ने ही संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज किया।


विभागवार संपत्ति का ब्यौरा देने की स्थिति
संपत्ति का ब्यौरा देने में टेक्सटाइल, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि और महिला कल्याण विभाग के कार्मिक सबसे आगे रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के कार्मिक अपनी संपत्ति को छिपाने में सबसे पीछे रहे। बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास, और राजस्व विभाग के कार्मिकों ने संपत्ति का ब्यौरा देने में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। जब 17 अगस्त को आदेश जारी हुआ तब केवल 15 फीसदी कार्मिकों ने ही अपनी संपत्ति का ब्यौरा दर्ज किया था। लेकिन 20-31 अगस्त के बीच यह संख्या बढ़कर 71 फीसदी हो गई। हालांकि 2.44 लाख कार्मिकों ने अभी तक संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। जिसके चलते उनका वेतन रोक दिया गया है।

संपत्ति विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि अब एक महीने के लिए बढ़ा दी गई है। पहले निर्धारित तिथि के अनुसार कर्मचारियों को अपने संपत्ति विवरण एक विशेष समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करने की आवश्यकता थी, लेकिन अब इस समय सीमा में वृद्धि की गई है ताकि सभी कर्मचारियों को पूरी तैयारी का मौका मिल सके। अधिकारियों द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार अब तक कुल 74% सरकारी कर्मचारियों ने अपने संपत्ति विवरण सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि एक बड़ा हिस्सा पहले ही इस प्रक्रिया को पूरा कर चुका है। हालांकि शेष 26% कर्मचारियों के लिए अभी तक संपत्ति विवरण प्रस्तुत करना बाकी है।

वेतन जारी करने की शर्तें
शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया है कि जिन कार्मिकों का अगस्त माह का वेतन रोका गया है। वह तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक वे संपत्ति का ब्यौरा जमा नहीं कर देते। संपत्ति का ब्यौरा प्राप्त होने के बाद वेतन जारी करने का निर्णय संबंधित विभाग शासन के साथ बातचीत के बाद लिया जाएगा।

Also Read

हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

19 Sep 2024 09:08 PM

लखनऊ Lucknow News : हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

राजधानी के हुसैनाबाद में बनाये जा रहे म्यूजियम में एक ओर लखनऊ की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इमामबाड़े की भूल-भुलैया की तर्ज पर डिजाइन किया गया इंटरैक्टिव मेज-गेम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। और पढ़ें