गोली चलाने वाले अयोध्या का विकास क्या जानें : संजय निषाद बोले- अखिलेश यादव ने सपा सरकार में क्यों नहीं बढ़ाए सर्किल रेट?

संजय निषाद बोले- अखिलेश यादव ने सपा सरकार में क्यों नहीं बढ़ाए सर्किल रेट?
UPT | Sanjay Nishad

Sep 12, 2024 16:38

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वास्तव में समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में विकास किया होता तो आज वह सत्ता में होती। पहले यूपी बीमारू राज्य होता था, आज उत्तर प्रदेश विकास की राजधानी है। जबकि अखिलेश यादव इसे फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बता रहे हैं।

Sep 12, 2024 16:38

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा पर हमला तेज करने के बीच अब एनडीए के सहयोगी दल भी सियासी मैदान में उतर आए हैं। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने गुरुवार को अखिलेश यादव के सुलतानपुर एनकाउंटर सहित अयोध्या को लेकर की गई टिप्पणी पर जवाब दिया। उन्होंने अखिलेश यादव पर अपराधियों की जाति देखकर सियासत करने का आरोप लगाया। वहीं अयोध्या में जमीन खरीद को लेकर घोटाले के आरोपों पर भी सपा अध्यक्ष को आईना दिखाया।

अयोध्या पर टिप्पणी का मतलब निषाद समाज पर निशाना
डॉ. संजय निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अखिलेश यादव अ​योध्या पर टिप्पणी कर रहे हैं। अपनी सरकार आने पर वहां विकास की बात कर रहे हैं। जबकि सपा सरकार में ही रामभक्तों पर गोली चलाई गई। गोली चलाने वाले अयोध्या का विकास क्या जानें? उन्होंने कहा​ कि मछुआ समुदाय के लिए अयोध्या ऐतिहासिक जगह है। अयोध्या के बारे में कोई कुछ बोलता है, टिप्पणी करता है, तो इसका सीधा मतलब है कि वह निषाद समाज को कह रहा है।

सर्किल रेट पर किया सरकार का बचाव
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष का आरोप है कि अध्योध्या में किसानों से सस्ती दर पर जमीन खरीदी गई और फिर भाजपा नेताओं के जमीन को खरीदने के बाद सर्किल रेट में इजाफा किया गया। जबकि हकीकत में जमीन का मूल्यांकन कर उसे किसानों की सहमति से ही लिया जाता है। सपा अध्यक्ष अब अपनी सरकार आने पर सर्किल रेट में इजाफे की बात कर रहे हैं, 2014 से 2017 तक क्या इन्होंने सर्किल रेट बढ़ाया?

सुलतानपुर मामले में दिया जा रहा उल्टा पुल्टा बयान
डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वास्तव में समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में विकास किया होता तो आज वह सत्ता में होती।
पहले यूपी बीमारू राज्य होता था, आज उत्तर प्रदेश विकास की राजधानी है। जबकि अखिलेश यादव इसे फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बता रहे हैं। संजय निषाद ने सुलतानपुर में ज्वेलर्स के वहां डकैती कांड में विपक्ष पर उल्टा पुल्टा बयान देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ही उनके भाई अखिलेश निषाद पर गोली चलाई गई और वह मारा गया। गोरखपुर में 7 जून 2015 को रेल आंदोलन के दौरान उसे गोली मारी गई। निषाद के बेटे पर गोली चलाने के दौरान क्यों नहीं सवाल उठाए गए। संजय निषाद ने कहा ​कि वास्तव में अपराधी की कोई जाति नहीं होती। इनकी नीति और नीयत सही होती तो लोगों का काम हुआ होता।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें