उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग बनेगा निवेश और रोजगार का आधार : योगी सरकार ने ₹40,038 करोड़ का निवेश आकर्षित किया

योगी सरकार ने ₹40,038 करोड़ का निवेश आकर्षित किया
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Jul 07, 2024 19:35

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह निवेश उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। हमारा लक्ष्य राज्य को सेमीकंडक्टर निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनाना है...

Jul 07, 2024 19:35

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यूपी सेमीकंडक्टर नीति 2024 के तहत राज्य ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में ₹40,038 करोड़ का भारी निवेश आकर्षित किया है। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार और पूर्व नौकरशाह अवनीश अवस्थी ने दी।

अवनीश अवस्थी ने निवेश का विवरण बताया कि टार्क सेमीकंडक्टर ₹28,440 करोड़ का निवेश यूपी में करेगी। केन्स सेमीकंडक्टर कंपनी ₹4,248 करोड़ रुपया का निवेश करेगी। इसके अलावा एडीटेक सेमीकंडक्टर कंपनी ₹3,751 करोड़ रुपया का निवेश राज्य में करेगी। दिल्ली की कंपनी वामासुंदरी इन्वेस्टमेंट ₹3,599 करोड़ रुपया निवेश करके सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करेगी। इन परियोजनाओं से राज्य में 32,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। यह न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।

यूपी सेमीकंडक्टर नीति 2024 की विशेषताएं:
  • केंद्र सरकार की भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत दी जाने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त 50% पूंजीगत सब्सिडी का प्रावधान।
  • निवेशकों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज।
  • सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने का लक्ष्य।
सीएम ने व्यक्त की प्रसन्नता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह निवेश उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। हमारा लक्ष्य राज्य को सेमीकंडक्टर निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनाना है।" उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाएगा। साथ ही, यह भारत के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगा। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटन और अन्य आवश्यक मंजूरियों की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस निवेश से न केवल प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे, बल्कि सहायक उद्योगों और सेवा क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे राज्य में कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह निवेश उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ने वाला साबित हो सकता है। राज्य सरकार की प्रगतिशील नीतियों और केंद्र सरकार के समर्थन से, उत्तर प्रदेश निश्चित रूप से भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग का एक प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें