परीक्षा नियंत्रक डॉ अमित कुमार राय ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी संकायों में जिन छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें कुलाध्यक्ष पदक से सम्मानित किया जाएगा।
शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : चिन्मय शुक्ला को मिलेंगे तीन स्वर्ण पदक, मेधावियों पर बरसेंगे मेडल
Sep 09, 2024 21:13
Sep 09, 2024 21:13
मेधावियों की सूची जारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के लिए पदक हासिल करने वाले छात्रों की सूची पहले ही जारी कर दी है। एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की पढ़ाई कर रहे छात्र चिन्मय शुक्ला को इस वर्ष का कुलाध्यक्ष स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। चिन्मय ने सभी संकायों में सर्वाधिक अंक हासिल कर यह सम्मान प्राप्त किया है। इसके अलावा, एमएससी सांख्यिकी की छात्रा आकांक्षा मिश्रा को दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाध्यक्ष रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। आकांक्षा को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक हेतु चयनित किया गया है। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र शिवांश कुमार चौबे को कुलाध्यक्ष कांस्य पदक दिया जाएगा। इसके अलावा शिवांश को मुख्यमंत्री रजत पदक और कुलपति स्वर्ण पदक के लिए भी नामित किया गया है।
1514 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 1514 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें स्नातक, परास्नातक और पीएचडी डिग्रियां शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमित कुमार राय ने बताया कि समारोह के आयोजन से पहले विद्यार्थियों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसमें किसी भी छात्र को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। 10 सितंबर तक सभी छात्र अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद अंतिम सूची के आधार पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
अभिभावकों-शिक्षकों के लिए गर्व का क्षण
डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए अपने समर्पण और शिक्षा के उच्च मानकों के लिए प्रसिद्ध है। यह विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के शैक्षिक उत्कृष्टता को और बढ़ावा देता है और यह छात्रों के लिए उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान होता है। आगामी समारोह न केवल छात्रों के लिए एक विशेष अवसर होगा, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण होगा।
Also Read
19 Sep 2024 12:48 AM
योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें