'बादशाह मैं बादशाह... जरा सा झूम लूं मैं', : अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी जादुई आवाज से बांधा समां, झूम उठे दर्शक

अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी जादुई आवाज से बांधा समां, झूम उठे दर्शक
UPT | अभिजीत भट्टाचार्य ने मूजिकल नाईट में अपनी जादुई आवाज से बांधा समां।

Sep 22, 2024 22:40

चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार में रविवार को सुरों की महफिल सजी। संगीतमय संध्या में बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी जादुई आवाज से समां बांध दिया।

Sep 22, 2024 22:40

Lucknow News : चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार में रविवार को सुरों की महफिल सजी। संगीतमय संध्या में बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी जादुई आवाज से समां बांध दिया। अभिजीत ने एक से बढ़कर एक नगमे पेश किए। जिनमें बादशाह ओ बादशाह, सुनो ना सुनो ना सुन लो ना, बहुत खूबसूरत हो गानों पर लोगों को खूब झूमाया। दर्शकों की फरमा​इश पर अभिजीत ने बंगाली गीतों से मां काली की स्तुति​ कर माहौल भक्तिमय कर दिया। कालीबाड़ी टेम्पल ट्रस्ट घसियारी मंडी के 161वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर रविंद्रालय में 'म्यूजिकल नाइट' कार्यक्रम आयोजित हुआ।

दर्शकों की उमड़ी भीड़
अभिजीत को सुनने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। गायक ने अपने पहले गीत बादशाह मैं बादशाह से लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है आदि अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड में कई हिट गाने गाए हैं। सिंगर की आवाज का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। नब्बे के दशक में जिन सिंगर्स ने इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज किया उन्हीं में से एक अभिजीत भट्टाचार्य भी हैं। अभिजीत को एक समय पर शाहरुख खान की आवाज तक कहा जाता था। उन्होंने शाहरुख की कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया है।
 

ब्रजेश पाठक ने मां काली का लिया आर्शीवाद
मूजिकल नाईट कार्यक्रम में शमिल हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मां काली के चरणों में सिर झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर सभी की अराध्या देवी मां जगत को चलाने का काम करती हैं। मां के आर्शीवाद से लोगों की जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ ट्रस्ट अभिजीत सरकार, अध्यक्ष, मैनेजिंग कमेटी गौतम भट्टाचार्या, विशिष्ट अतिथि जतिन, राकेश लढानी, शुभाशीष मुंशी, गौरव गुलाटी आदि शामिल रहे।


 

Also Read

सपा नेता आजम खां से जेल में मिलने पहुंची पत्नी व बेटे, तंजीम फातिमा ने कही ये बात....

22 Sep 2024 11:28 PM

सीतापुर Sitapur News : सपा नेता आजम खां से जेल में मिलने पहुंची पत्नी व बेटे, तंजीम फातिमा ने कही ये बात....

मुलाकात के बाद बेटे अदीब ने बताया कि आजम खान जेल मैनुअल के अनुसार जेल में रह रहे हैं। जेल चाहे सोने की हो या लोहे की हो, जेल तो जेल ही होती... और पढ़ें