कजरी महोत्सव : मालिनी अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को कजरी के विभिन्न रंगों से कराया रूबरू

मालिनी अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को कजरी के विभिन्न रंगों से कराया रूबरू
UPT | लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी।

Jul 27, 2024 23:37

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में कजरी महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने गायन विभाग के छात्र-छात्राओं को कजरी के अलग-अलग रंगों से रूबरू कराया।

Jul 27, 2024 23:37

Lucknow News : भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में कजरी महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने गायन विभाग के छात्र-छात्राओं को कजरी के अलग-अलग रंगों से रूबरू कराया। मालिनी अवस्थी ने राग देश में दादरा ताल में निबद्ध बहुप्रसिद्ध कजरी ‘बरसन लागी बदरिया’ में निहित सौंदर्यतत्व एवं भावनात्मक दृष्टिकोण  विद्यार्थियों को समझाया। इस दौरान गायन के साथ वादन के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

कजरी  का हर पहलू बताया
इसके बाद मालिनी अवस्थी ने राग पहाड़ी में कहरवा ताल में निबद्ध झूला ‘सिया संग झूले’ से दूसरे दिन का समापन किया। उन्होंने कजरी के हर पहलू के बारे बताया। मालिनी अवस्थी के साथ हारमोनियम पर पंडित धर्मनाथ मिश्र, तबले पर अनंत प्रजापति, ढोलक पर हर्षित शर्मा व तानपूरे पर विश्वविद्यालय की छात्रा मोनिका और निकिता ने संगत की। समापन सत्र में गायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सृष्टि माथुर, वाद्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. सीमा भारद्वाज समेत सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें