Sitapur News : सपा नेता आजम खां से जेल में मिलने पहुंची पत्नी व बेटे, तंजीम फातिमा ने कही ये बात....

सपा नेता आजम खां से जेल में मिलने पहुंची पत्नी व बेटे, तंजीम फातिमा ने कही ये बात....
UPT | आजम खां से जेल में मिलने पहुंची पत्नी तंजीम फातिमा

Sep 22, 2024 23:29

मुलाकात के बाद बेटे अदीब ने बताया कि आजम खान जेल मैनुअल के अनुसार जेल में रह रहे हैं। जेल चाहे सोने की हो या लोहे की हो, जेल तो जेल ही होती...

Sep 22, 2024 23:29

Sitapur News : शनिवार को सीतापुर जिला कारागार में सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से उनकी पत्नी व बेटे ने मुलाकात की। आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अदीब खां ने रामपुर से सीतापुर पहुंचकर मुलाकात की है। शनिवार को जेल में मुलाकात के दौरान उनके साथ रामपुर की चेयरमैन फातिमा जबीं भी मौजूद रहीं। जेल में करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली मुलाकात के बाद पत्नी और बेटा बाहर आए।



मुलाकात के बाद बेटे अदीब ने बताया कि आजम खान जेल मैनुअल के अनुसार जेल में रह रहे हैं। जेल चाहे सोने की हो या लोहे की हो, जेल तो जेल ही होती है। उन्होंने बताया कि आजम खान जल्द ही बाहर आएंगे। वे न्यायपालिका पर भरोसा करते है, सभी लोग बराबर लगे हुए हैं।

जिला जेल में लंबे समय से बंद हैं आजम खां
वहीं, आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा ने बताया कि जेल में आजम का स्वास्थ्य अच्छा है। हम लोगों ने उनसे मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर भरोसा है जल्द ही वह जेल से बाहर आएंगे। आजम खां जिला जेल में लंबे समय से बंद हैं। मुलाकात के दौरान पत्नी और बेटे ने उन्हें दवाइयों के अलावा कुछ पुस्तके भी भेंट की हैं।

Also Read