Sitapur News : मगरमच्छ की दहशत के साए में जी रहे ग्रामीण, वन विभाग को है किसी हादसे का इंतजार

मगरमच्छ की दहशत के साए में जी रहे ग्रामीण, वन विभाग को है किसी हादसे का इंतजार
UPT | मगरमच्छ।

Jun 08, 2024 21:48

जिल के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में निकली सरायन नदी में पिछले 15 दिनों से एक मगरमच्छ देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ के नदी में होने की सूचना कई बार वन विभाग के लोगों को दी जा चुकी है।

Jun 08, 2024 21:48

Sitapur News : सीतापुर जनपद के इमलिया सुल्तानपुर इलाके के ग्रामीण इस समय दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं। दहशत भी ऐसे जानवर की जिसका नाम सुनते ही लोग खौफजदा हो जाते हैं।

जिल के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में निकली सरायन नदी में पिछले 15 दिनों से एक मगरमच्छ देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ के नदी में होने की सूचना कई बार वन विभाग के लोगों को दी जा चुकी है। वन विभाग की टीम भी मौके पर आई थी। उनके द्वारा मछली पकड़ने वाले जाल से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया था जो विफल रहा था। मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास वन विभाग के द्वारा कई बार किया जा चुका है, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि लोग जानवरों को चराने के बाद नदी में इसी जगह पर सभी जानवरों को पानी पिलाने के लिए लाते थे, लेकिन जब से मगरमच्छ देखा गया है तब से ग्रामीणों ने मगरमच्छ के डर से नदी के पास जाना भी बंद कर दिया। ऐसे में लोगों को आशंका है कि यह मगरमच्छ किसी भी समय नदी से बाहर निकल कर गांव में दाखिल हो सकता है।

इसके चलते ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। आरोप है वन विभाग इस मामले में लापरवाही बरत रहा है। शायद वन विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग के द्वारा लगातार मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वन विभाग के द्वारा मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा। जल्द ही ग्रामीणों को मगरमच्छ की दहशत से निजात मिल जाएगी। 

Also Read

यूपी में पांच पीपीएस अफसरों का तबादला, योगेन्द्र कुमार बने डीएसपी अयोध्या

14 Sep 2024 07:54 PM

लखनऊ PPS Transfer : यूपी में पांच पीपीएस अफसरों का तबादला, योगेन्द्र कुमार बने डीएसपी अयोध्या

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के पांच अफसरों का शनिवार रात तबादला कर दिया। और पढ़ें