सम्पूर्ण समाधान दिवस : 737 शिकायतों में 150 का निस्तारण

737 शिकायतों में 150 का निस्तारण
UPT | मलिहाबाद तहसील में शिकायतों का निस्तारण करते डीएम सूर्यपाल गंगवार।

Aug 03, 2024 21:47

जनपद की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 750 प्रकरण आए। इनमें से 150 का मौके पर निस्तारण हो सका।

Aug 03, 2024 21:47

Lucknow News : जनपद की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।  इसमें कुल 750 प्रकरण आए। इनमें से 150 का मौके पर निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मलिहाबाद तहसील में तहसील दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पांचों तहसीलों में आए 737 प्रकरण में से मौके पर 150 का निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रकरणों को संबंधित विभाग को एक एक सप्ताह में निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें।

सदर तहसील में 54 में से 4 प्रकरण निस्तारित
जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों में तहसील सदर में 54 में से 4 प्रकरण का, तहसील मलिहाबाद में 180 में से 68 प्रकरण का, तहसील बीकेटी में 175 में से 38 प्रकरण का, तहसील मोहनलालगंज में 219 में से 29 प्रकरण का तथा तहसील सरोजनीनगर में 109 में से 11 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। जनपद में पुलिस 125, राजस्व एवं पुलिस संयुक्त 08, राजस्व 362, विकास 56, शिक्षा 2, समाज कल्याण 30 तथा अन्य 154 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं।

Also Read

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- हिंदू धर्म के ठेकेदार ही हैं हिंदुओं के दुश्मन

22 Sep 2024 01:19 AM

लखनऊ तिरुपति बालाजी मंदिर मामला : स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- हिंदू धर्म के ठेकेदार ही हैं हिंदुओं के दुश्मन

उन्होंने कहा कि धर्माचार्य, पण्डे, पुजारी और सन्त महन्त केवल जनता और भक्तों को ही नहीं अपितु अपने कथित भगवान को भी धोखा दिया है। इससे... और पढ़ें