Lucknow Crime : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

 नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने वाले को पुलिस ने पकड़ा
UPT | लखनऊ में ठाकुरगंज और इंदिरानगर के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त

Sep 30, 2024 20:44

ठाकुरगंज निवासी एक शख्स ने पुलिस को 29 सितंबर को मामले की तहरीर दी। इसमें बताया गया​ कि आरोपी सुद्दु उर्फ नूर मोहम्मद ने विगत 13 अगस्त की रात में उसकी 17 वर्षीय नाालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से नाबालिग काफी डर गई थी।

Sep 30, 2024 20:44

Lucknow News : पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के ठाकुरगंज में पुलिस ने ना​बालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार था। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी। ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं उत्तरी जोन के इंदिरानगर में महिला से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ा गया है।

रात में नाबालिग को बनाया शिकार
ठाकुरगंज निवासी एक शख्स ने पुलिस को 29 सितंबर को मामले की तहरीर दी। इसमें बताया गया​ कि आरोपी सुद्दु उर्फ नूर मोहम्मद ने विगत 13 अगस्त की रात में उसकी 17 वर्षीय नाालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से नाबालिग काफी डर गई थी। बाद में घटना की जानकारी होने पर जब पीड़ित किशोरी के माता-पिता आरोपी के घर गए और उसके परिजनों को बताया, तो उन्होंने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपी के माता-पिता ने उनके साथ गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। 



वारदात के बाद से फरार था आरोपी
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और पाक्सो एक्ट के तहत ठाकुरगंज पुलिस मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी कड़ी में सोमवार को इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र और कॉस्टबेल अमन कुमार ने अभियुक्त को मुसाबाग मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष है। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म 
इसी तरह पुलिस कमिश्नरेट में उत्तरी जोन के इंदिरानगर में महिला से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को धर दबोचा गया है। इंदिरानगर पुलिस ने बताया कि विगत 27 सितंबर को महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में तहरीर दी थी। इसके आधार पर आरोपी 21 वर्षीय धीरज यादव पुत्र सत्रोहन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी मूल रूप से सीतापुर जनपदद के बरोसा, एचएममिल्स निवासी है। आरोपी यहां वेटर का काम करता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। 

सीतापुर पुलिस से जानकारी कर रही टीम
इस बीच प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह और कुलदीप सिंह ने उसे अबरारनगर ढाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इंदिरानगर पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में सीतापुर पुलिस से जानकारी हासिल कर रही है।

Also Read

एलडीए ने सरल की प्रक्रिया

30 Sep 2024 10:31 PM

लखनऊ अब आसानी से करा सकेंगे दाखिल खारिज : एलडीए ने सरल की प्रक्रिया

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भवनों भूखण्डों के नामांतरण की प्रक्रिया और सरल कर दिया है। अब सम्पत्त अनुभाग ऑनलाइन जमा कराए जाने वाले नामांतरण शुल्क का खुद सत्यापन कराएगा। और पढ़ें