मोहनलालगंज पहुंचे अर्जुन राम मेघवाल : मंत्री जी ने गाना गाकर जनता से वोट मांगे, कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया

मंत्री जी ने गाना गाकर जनता से वोट मांगे, कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया
UPT | भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी सम्मेलन।

Mar 05, 2024 16:01

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने कमर कस ली है। सभी दलों के प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में अधिक से अधिक समय गुजार रहे हैं। मंगलवार को मोहनलालगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गाना सुना कर जनता से वोट मांगा।

Mar 05, 2024 16:01

Short Highlights
  • भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया
  • इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे
Lucknow News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से लोगों से वोट मांगने की जद्दोजहद में जुटी हुई हैं। कोई रथ यात्रा निकाल रहा है तो कोई न्याय यात्रा वहीं भारतीय जनता पार्टी भी लगातार लोगों से संपर्क कर बीजेपी को एक बार फिर से केंद्र में पूर्ण बहुमत से लाने के लिए लोगों से अपील कर रही है।

कौशल किशोर को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा
राजधानी लखनऊ में दो लोकसभा सीटें है जिन पर भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों ने ही अपने-अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। वर्तमान समय की अगर बात की जाए तो लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक बार फिर से भाजपा ने टिकट दिया है तो वहीं मोहनलालगंज लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया है और मोहनलालगंज लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता आर चौधरी को टिकट दिया है।

 लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया
मोहनलालगंज में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहनलालगंज के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के साथ-साथ तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थी और कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और गाना सुना कर वोट भी मांगा।

दोनों ही सीटों पर दिलचस्प मुकाबला
लखनऊ की दोनों ही लोकसभा सीटों पर मुकाबला बहुत दिलचस्प है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव भी PDA और INDIA गठबंधन को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह तो वक्त ही बताएगा कि आखिर जनता किसे अपना वोट देकर लोकसभा पहुंचती है।

Also Read

झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

19 Sep 2024 06:20 PM

लखनऊ Lucknow News : झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

अशोक कुमार सिंह चंदौली के मेढ़ना गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। उन्हें 19 फरवरी 2023 में झांसी में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) बनाया गया था। अगले वर्ष जून माह में उनका रिटायरमेंट था। और पढ़ें