यूपी में राशन कार्ड के लिए डेढ़ करोड़ श्रमिकों का सत्यापन : 2.37 लाख को मिल रहा लाभ, इतने मिले अपात्र

2.37 लाख को मिल रहा लाभ, इतने मिले अपात्र
UPT | Shramik Ration Card

Sep 25, 2024 13:00

सत्यापन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ग्राम स्तरीय टीम का गठन किया गया है। ये टीम पात्रता की जांच कर रही है। इसमें श्रमिकों के आय प्रमाण-पत्र तथा अनिवार्य अभिलेखों में बैंक पासबुक की अनिवार्यता से छूट दी गई है। सत्यापन टीम की रिपोर्ट ही श्रमिकों के आय प्रमाण-पत्र के रूप में मान्य होगी।

Sep 25, 2024 13:00

Lucknow News : प्रदेश सरकार श्रमिकों के लिए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है। सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, खाद्य एवं रसद विभाग एक व्यापक सत्यापन अभियान चला रहा है। इस प्रक्रिया में, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी राशन योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्राम स्तर पर सत्यापन टीमों का गठन किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुल 8.31 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इसमें 6.73 करोड़ पंजीकृत श्रमिक पहले से सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं।

75 जिलों में करीब 1.58 करोड़ श्रमिकों की पात्रता की जांच
खाद्य एवं रसद विभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी 75 जिलों में करीब 1.58 करोड़ श्रमिकों की पात्रता की जांच की जा रही है, जिनमें से अब तक 1.49 करोड़ श्रमिकों का सत्यापन पूरा हो चुका है। प्रदेश में 26.47 लाख श्रमिकों में 2.37 लाख को राशन का लाभ मिल रहा है। वहीं सत्यापन में 122.92 लाख श्रमिक अपात्र पाए गए हैं।



अपात्र परिवारों के राशनकार्ड निरस्त
सत्यापन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ग्राम स्तरीय टीम का गठन किया गया है। ये टीम पात्रता की जांच कर रही है। इसमें श्रमिकों के आय प्रमाण-पत्र तथा अनिवार्य अभिलेखों में बैंक पासबुक की अनिवार्यता से छूट दी गई है। सत्यापन टीम की रिपोर्ट ही श्रमिकों के आय प्रमाण-पत्र के रूप में मान्य होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलाधिकारियों से जल्द से जल्द पात्र श्रमिकों का सत्यापन कर राशनकार्ड जारी करने को कहा गया है। इसके तहत वर्तमान में प्रचलित राशनकार्डों का सत्यापन कर अपात्र परिवारों के राशनकार्ड निरस्त भी किए जा रहे हैं। वहीं उनकी जगह पात्र श्रमिक परिवारों के लिए राशनकार्ड जारी करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

इन जनपदों में सत्यापन का गति सबसे तेज
ई-श्रम पोर्टल के डाटा के अनुसार, प्रदेश के चित्रकूट, अमेठी, गौतमबुद्ध नगर, बलिया और आजमगढ़ में सत्यापन की गति सबसे तेज है। चित्रकूट जनपद में 1374 पात्र श्रमिकों में 498 श्रमिकों को राशन का लाभ मिल रहा है। अमेठी में 8919 पात्र श्रमिकों में 2922, गौतमबुद्ध नगर में 1757 पात्र श्रमिकों में 530, बलिया में 42569 पात्र श्रमिकों में 10623 और आजमगढ़ में 22600 पात्र श्रमिकों में से 5611 श्रमिकों को राशन का लाभ मिल रहा है।
 

Also Read