यूपी विधानसभा उपचुनाव : सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा का तंज, कहा- गठबंधन में अब गहरी पड़ गई है गांठ

 सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा का तंज, कहा- गठबंधन में अब गहरी पड़ गई है गांठ
UPT | UP By Election

Oct 09, 2024 16:15

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा ने फूलपुर और मझवां विधानसभा सीट पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन सीटों पर कांग्रेस दावा कर रही थी। इससे स्पष्ट है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन ठीक नहीं है। कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी उसी तरह अपमानजनक व्यवहार कर रही है, जिस तरह उसके साथ हरियाणा में किया गया।

Oct 09, 2024 16:15

Lucknow News : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के एक दिन बाद ही समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करना चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा ने बुधवार को छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए, इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शुरुआत से ही पांच सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में सपा के अचानक उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा ने भी विपक्ष के गठबंधन को लेकर तंज कसा है। 

सपा हर चुनाव के बाद तोड़ देती है गठबंधन
समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव को लेकर करहल, सीसामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा सीट से आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने विपक्ष के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम के बाद से समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता जिस तरह से कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं, उससे स्पष्ट हो रहा है कि गठबंधन में अब गांठे बहुत गहरी पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी समाजवादी पार्टी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड है कि जिसके साथ भी गठबंधन एक चुनाव में करते हैं, अगले चुनाव से पहले गठबंधन तोड़ देते हैं। 



कांग्रेस ने हरियाणा में किया सपा का अपमान, अब अखिलेश यादव ले रहे बदला
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा ने फूलपुर और मझवां विधानसभा सीट पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन सीटों पर कांग्रेस दावा कर रही थी। इससे स्पष्ट है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन ठीक नहीं है। कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी उसी तरह अपमानजनक व्यवहार कर रही है, जिस तरह उसके साथ हरियाणा में किया गया। हरियाणा में कांग्रेस ने सपा को गठबंधन में एक भी सीट नहीं दी। अब इसी तर्ज पर अखिलेश यादव ने कदम उठाया है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि दूसरी ओर भाजपा अपने गठबंधन के साथ बहुत मजबूती के साथ तैयार है। हमें हरियाणा में जिस तरह से जनता का आशीर्वाद मिला है, उससे कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और बड़ा है। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी सभी 10 सीटों जीत हासिल करेंगे।

सपा ने पीडीए फॉर्मूले पर घोषित किए प्रत्याशी
सपा ने जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उनमें उसका पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) फॉर्मूला साफ नजर आ रहा है। इनमें करहल से तेज प्रताप सिंह यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। तेज प्रताप यादव को टिकट देने की पहले ही घोषणा हो चुकी थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर बुधवार को उनका नाम फाइनल किया गया। इसी तरह कानपुर की सीसामऊ से नसीम सोलंकी को टिकट दिया गया है, जो पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी हैं। इरफान खान को कोर्ट से सजा मिलने के कारण उनक सदस्यता रद्द हुई है। इसलिए पार्टी ने उनकी सीट पर नसीम सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी और कटेहरी से शोभावती वर्मा को टिकट दिया गया है। 

अजय राय को करारा झटका
वहीं, अयोध्या के मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। अजीत अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं। अवधेश प्रसाद की जीत की पूरे देश में काफी चर्चा हुई थी। इसी तरह मीरजापुर की मझवां विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया गया है। ये नाम इसलिए अहम है, क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजाय राय यहां से अपने बेटे शांतनु राय को चुनाव लड़ाने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अजय राय इसके लिए काफी कोशिश में जुटे हैं। हालांकि अब मझवां से सपा प्रत्याशी की घोषणा उनके लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। मझवा अजय राय का ननिहाल है। इस वजह से यहां उनके पारिवारिक रिश्ते भी हैं। शांतनु राय अपने पिता के चुनाव अभियान के दौरान सक्रिय रहे हैं। इस वजह से उनका नाम काफी चर्चा में था। अब देखना है कि कांग्रेस का इस पर क्या रुख होगा। 
 

Also Read

33 उद्यमी मित्रों की जल्द होगी नियुक्त, इन्वेस्ट ने पूरी की चयन प्रक्रिया

9 Oct 2024 06:45 PM

लखनऊ यूपी में निवेश को मिलेगी नई गति : 33 उद्यमी मित्रों की जल्द होगी नियुक्त, इन्वेस्ट ने पूरी की चयन प्रक्रिया

सरकार के निर्देश पर जल्द ही 33 नए उद्यमी मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना और उसे सुगम बनाना है। और पढ़ें