BJP ब्लॉक प्रमुख समेत दो पर FIR के आदेश : भाजपा नेता पर फर्जीवाड़े का आरोप, कोर्ट ने 10 दिन में मांगी...

भाजपा नेता पर फर्जीवाड़े का आरोप,  कोर्ट ने 10 दिन में मांगी...
UPT | BJP ब्लॉक प्रमुख समेत दो पर FIR के आदेश

Oct 09, 2024 18:44

यूपी के गोंडा में पंडरीकृपाल ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गौतम और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख बनने के आरोप लगाए थे...

Oct 09, 2024 18:44

Gonda News : यूपी के गोंडा में पंडरीकृपाल ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गौतम और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख बनने के आरोप लगाए थे। एक महिला, जिसका नाम छोटका है, ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर गंभीर आरोप लगाए। भारतीय न्याय संहिता 173(4) के तहत सुनवाई करते हुए, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अंकिता सिंह ने देहात कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर 10 दिन के भीतर न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें- सपा के टिकट वितरण पर सियासी महाभारत : भाजपा बोली- परिवारवाद का नया अध्याय, कांग्रेस ने कहा- हमसे चर्चा नहीं

कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप
कोर्ट ने भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गौतम और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए जाने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। देहात कोतवाली पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, पीड़ित पिता ने पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राजीव कुमार बिट्टू सिंह पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।



मजिस्ट्रेट के पास भेजा प्रार्थना पत्र
बिशुनपुर बैरिया गांव की निवासी छोटका ने 2 सितंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास एक प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि पंडरी कृपाल की ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गौतम जालसाज हैं और धोखाधड़ी करके ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज हैं। प्रियंका गौतम का जन्म ग्राम करौता, भागलपुर, देवरिया में हुआ है, और उनका विवाह गणौना, भागलपुर, देवरिया, बिहार में हुआ है, जहां वे निवास कर रही हैं। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार बिट्टू सिंह, जो पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं, ने जालसाजी करके कूट चित दस्तावेज तैयार किए और बिना किसी भूमि या मकान के गोंडा का निवासी घोषित करवा दिया।

जालसाजी करके करवाए फर्जी कागजात तैयार
छोटका ने आरोप लगाया है कि प्रियंका गौतम ने जालसाजी करके फर्जी कागजात तैयार करवा कर ग्राम पंचायत महादेव में निवासी के रूप में मकान संख्या 246 दर्शाया, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गौतम इस गांव में कभी नहीं रहीं और झूठे दस्तावेजों के आधार पर अनुचित लाभ उठाने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर ब्लॉक प्रमुख बनी हैं। छोटका ने यह भी कहा कि चुनाव में निर्वाचित होने के बाद प्रियंका और राजीव कुमार ने अपने क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधियों को शुरू कर दिया है। वे कोटेदारों से गल्ला जबरदस्ती ले रहे हैं और कालाबाजारी कर रहे हैं, साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं।

प्रियंका गौतम के खिलाफ कार्रवाई की मांग
छोटका ने पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रियंका गौतम हमारे गांव में कभी नहीं रही हैं। केवल वे स्वयं ही गौतम जाति की एक महिला हैं जो यहां निवास करती हैं और उन्होंने प्रियंका गौतम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि प्रियंका ने गलत तरीके से अपने कागजात बनवाकर ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल किया है। छोटका ने आगे बताया कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं, यह कहते हुए कि "तुम मेरे पीछे क्यों पड़ी हो?" उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रियंका गौतम बिहार की निवासी हैं और फर्जी तरीके से यहां के निवासी के रूप में खुद को प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें- संजय निषाद के काफिले का एक्सीडेंट : मंत्री के पैर में लगी चोट, युवक को बचाने के कारण हुआ हादसा

10 दिन में मांगी रिपोर्ट
शिकायतकर्ता छोटका के अधिवक्ता कृष्ण कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता ने कई स्थानों पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र देकर ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गौतम और राजीव कुमार बिट्टू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जब न्यायालय ने देहात कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी, तो पुलिस ने कहा कि कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है। इसके बाद, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन ने देहात कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि वे पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करें और 10 दिन के अंदर न्यायालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आरोप लगाया गया है कि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गौतम इस क्षेत्र की निवासी नहीं हैं और उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ब्लॉक प्रमुख का पद प्राप्त किया है।

Also Read