UP Vidhan Mandal Session-2024 : सीएम योगी बोले- कृषि विज्ञान केंद्रों से बदली किसानों की जिंदगी, 2016 में सपा सरकार ने लेने से किया था इनकार

सीएम योगी बोले- कृषि विज्ञान केंद्रों से बदली किसानों की जिंदगी, 2016 में सपा सरकार ने लेने से किया था इनकार
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Aug 02, 2024 02:54

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बीते 7 साल में दलहन में 36 प्रतिशत और तिलहन में 127 फीसदी की वृद्धि हुई है। हम फसलों के विविधिकरण की दिशा में आगे बढ़े हैं। एग्रोटेक के माध्यम से दलहन तिलहन के साथ ही श्रीअन्न को बढ़ावा दिया गया है।

Aug 02, 2024 02:54

Short Highlights
  • 75 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसल उत्पादन का आंकलन करने वाला पहला राज्य बना यूपी
  • 9.39 लाख किसानों को जोड़ते हुए 3406 एफपीओ का किया गठन 
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर किसानों के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2016 में भारत सरकार उत्तर प्रदेश को 20 कृषि विज्ञान केंद्र दे रही थी, तब तत्कालीन सपा सरकार ने उसे नहीं लिया। 2017 में हमारी सरकार बनी, तब हमने कृषि विज्ञान केंद्रों को प्राप्त करते हुए उन्हें सुदृढ़ बनाने का काम किया। इन केंद्रों पर आज किसानों को ट्रेनिंग दी जा रही है, डेमोस्ट्रेशन हो रहे हैं, बेहतरीन बीज कैसे मिले, फसल की अच्छी क्वालिटी कैसे हो, कौन सी फसल कब बोई जाए, इसकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर लैबोरेट्री की व्यवस्था की गई है। किसानों के उत्पाद की जांच करके उसके सर्टिफिकेशन की व्यवस्था की जा रही है।  

किसान, महिला, युवा और गरीब ही चार जातियां 
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान, महिला, युवा और गरीब ही चार जातियां हैं। इन चारों के उत्थान के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास हुए हैं। इनमें भी किसान और कृषि सेक्टर में बड़े स्तर पर कार्य हुए हैं, जो किसानों के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बना है। कृषि विज्ञान केंद्र इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा पहली बार सरकार के एजेंड का हिस्सा किसान बना है। आज किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ मिल रहा है। पहली बार स्वायल हेल्थ कार्ड योजना शुरू की गई। अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ बिना जाति, धर्म और चेहरा देखे मिल रहा है। 

दलहल-तिलहन के उत्पादन में इजाफा
मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते 7 साल में दलहन में 36 प्रतिशत और तिलहन में 127 फीसदी की वृद्धि हुई है। हम फसलों के विविधिकरण की दिशा में आगे बढ़े हैं। एग्रोटेक के माध्यम से दलहन तिलहन के साथ ही श्रीअन्न को बढ़ावा दिया गया है। पहले हम इसे मोटा अनाज बताकर चिढ़ाते थे। आज पूरी दुनिया में इसकी डिमांड बढ़ी है। दुनिया कह रही है कि जीवित रहना है तो श्रीअन्न खाओ। आज हर बड़े होटल में श्रीअन्न मिल रहा है। 

डिजिटल क्रॉप सर्वे में यूपी नंबर वन
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 75 जनपदों में डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसल उत्पादन का आंकलन करने वाला पहला देश का पहला राज्य यूपी बना है। प्रदेश में 9.33 लाख किसानों को जोड़ते हुए 3406 एफपीओ का गठन किया गया है। 529 फॉर्म मशीनरी, 472 वेयर हाउस, 100 सीड प्रोसेसिंग यूनिट का संचालन हम कर रहे है। इन यूनिट्स के माध्यम से वार्षिक टर्न ओवर 629 करोड़ रुपए अर्जित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2.62 करोड़ अन्नदाता पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रत्येक लाभार्थी किसान को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए दिये जा रहे हैं।

Also Read

UPPCL के प्रस्ताव को नियामक आयोग की मंजूरी का इंतजार

20 Sep 2024 11:39 AM

लखनऊ बिजली कनेक्शन में भागदौड़ से मिलेगी राहत-दरें होंगी सस्ती : UPPCL के प्रस्ताव को नियामक आयोग की मंजूरी का इंतजार

अधिकारियों के मुताबिक अब अगर आपके घर के 250 मीटर के दायरे में कोई बिजली का पोल नहीं है तब भी आपको कनेक्शन के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। वर्तमान में, 40 मीटर से अधिक दूरी के कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को एस्टीमेट दिया जाता था, जिससे उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। और पढ़ें