UP ATS :  यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर रहे 4 रोहिंग्या गिरफ्तार

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर रहे 4 रोहिंग्या गिरफ्तार
UPT | अवैध तरीके से भारत आया रोहिंग्या गिरफ्तार

Mar 28, 2024 18:59

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को भारतीय नागरिक बताकर अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर रही 3 महिलाओं सहित 4 रोहिंग्याओं को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते भारत आ रहे थे।

Mar 28, 2024 18:59

Lucknow / Uttar Pradesh News : यूपी एटीएस ने अवैध तरीके से भारत आ रहे चार रोहिंग्या को पकड़ा है। ये चारों म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते भारत आ रहे थे। पकड़े गए लोगों में एक पुरुष और 3 महिला हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने बताया कि वे मूल रूप से म्यांमार के निवासी हैं और भारत में बसने के उद्देश्य से म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते भारत आ रहे थे। एटीएस ने एक बयान में कहा, "रोहिंग्या असम से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। 27 मार्च को जब ट्रेन उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई तो उन्हें रोक लिया गया और लखनऊ में एटीएस मुख्यालय ले जाया गया। उन्हें मुख्यालय में नजरबंद कर दिया गया।" 

चारों रोहिंग्या असम से नई दिल्ली जा रहे थे 
यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से भारत आए लोग बुधवार को ट्रेन द्वारा सिलचर, असम से नई दिल्ली जा रहे हैं, जिनमें कुछ महिलायें भी हैं। सूचना मिलने के बाद यूपी एटीएस की एक टीम तुरंत हरकत में आ गई। UP ATS टीम ने महिला कांस्टेबलों की मदद से ट्रेन में संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। संदेह होने पर म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते भारत आए चार रोहिंग्यों को यूपी एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया। यूपी एटीएस की टीम ने रोहिंग्या (Rohingya) नागरिक आमिर हमज़ा पुत्र इमान हुसैन, मीना जहां पुत्री नूर आलम, सुकुरा बेगम पुत्री हसमतुल्लाह और ओनारा बेगम पुत्री मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक मोबाइल फोन और चार फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

खुफिया जानकारी मिलने पर हुई कार्रवाई
बता दें कि उत्तर प्रदेश एटीएस को कुछ समय से खुफिया जानकारी मिल रही थी कि कुछ रोहिंग्या नागरिक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को भारतीय नागरिक बताकर भारत-बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हैं और भेष बदलकर भारत में प्रवेश करते हैं। वे भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर बस जाते हैं और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं।  इस सूचना की पुष्टि करने पर UP ATS को यह तथ्य प्रकाश में आया कि 27 फरवरी 24 को कुछ रोहिंग्या नागरिक ट्रेन द्वारा असम के सिलचर से नई दिल्ली जा रहे थे, जिनमें कुछ महिलाएं भी थीं। यूपी एटीएस टीम ने महिला कांस्टेबलों की मदद से रोहिंग्या नागरिक आमिर हमजा पुत्र इमान हुसैन और 3 महिला रोहिंग्या नागरिकों मीना जहां पुत्री नूर आलम, सुकुरा बेगम पुत्री हसमतुल्लाह और ओनारा बेगम पुत्री मोहम्मद सलीम को ट्रेन से उतार लिया। उन्हें एटीएस मुख्यालय लेकर आया गया और सख्ती से पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि भारत में बसने के इरादे से यह लोग म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते भारत आए हैं।

फर्जी दस्तावेज भी बनवाए थे
गिरफ्तार अभियुक्तों से निवास, भारत आने का उद्देश्य और भारतीय दस्तावेजों के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से म्यांमार के निवासी हैं और भारत में बसने के उद्देश्य से म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते भारत आ रहे थे।  इन्हें भारतीय नागरिक के तौर पर स्थापित करने के मकसद से इनके फर्जी दस्तावेज भी भारत में बनवाए गए, जिसके बारे में जानकारी की जा रही है। यूपी एटीएस ने इस सम्बन्ध में मु अ सं- 03/24 धारा 420/467/468/471 आईपीसी व धारा 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत कर उपरोक्त चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को  न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें