दस्यु और फिरौती मुक्त हुआ यूपी : डीजीपी बोले- किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो बनाने के बजाय 112 पर कॉल करें

डीजीपी बोले- किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो बनाने के बजाय 112 पर कॉल करें
UPT | डीजीपी प्रशांत कुमार विशेष अभियान ‘एक पहल’ कार्यक्रम को संबोधित करते।

Aug 13, 2024 00:47

डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार को 112 के विशेष अभियान ‘एक पहल’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी की कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।

Aug 13, 2024 00:47

Lucknow News : यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने सोमवार को 112 के विशेष अभियान ‘एक पहल’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी की कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार से प्रदेश दस्यु मुक्त और फिरौती मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो बनाने के बजाय यूपी 112 पर कॉल करके उसकी मदद करें। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की सूचना यूपी 112 को देने में संकोच न करें।

पुलिस महकमे बढ़ी महिलाओं की संख्या
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि आठ साल में महिलाओं की संख्या पुलिस महकमे में लगभग तीन गुना हुई है। मौजूदा समय में यूपी का पुलिस बल सवा तीन लाख है। जोकि विश्व का सबसे बड़ा सिविल पुलिस बल है। यूपी में मफियाओं की कम तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले यूपी 112 का रिस्पॉन्स टाईम 40-45 मिनट था जो अब 8-9 मिनट है।

छेड़छाड़, छींटाकशी की अनदेखी न करें
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ‘एक पहल’ आम लोगों को संवेदनशील और सतर्क बनाने का अभियान है। छेड़छाड़, छींटाकशी और सड़क पर पड़े घायल की अनदेखी न करें। यह अभियान एक जगजागृति है। एक पहल" कर यूपी 112 को कॉल कीजिए। एक पहल आम लोगों से सहयोग लेने का अभियान है। 

Also Read

झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

19 Sep 2024 06:20 PM

लखनऊ Lucknow News : झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

अशोक कुमार सिंह चंदौली के मेढ़ना गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। उन्हें 19 फरवरी 2023 में झांसी में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) बनाया गया था। अगले वर्ष जून माह में उनका रिटायरमेंट था। और पढ़ें