UP News: आभा आईडी से एक करोड़ टोकन जेनरेट करने वाला पहला राज्य बना यूपी

आभा आईडी से एक करोड़ टोकन जेनरेट करने वाला पहला राज्य बना यूपी
UPT | abha health card

Jun 30, 2024 03:25

उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल एक करोड़ 43 लाख टोकन जेनरेट किए हैं। टोकन जेनरेशन के मामले में उत्तर प्रदेश का देश में पहला स्थान पर

Jun 30, 2024 03:25

Short Highlights
  • आंध्र प्रदेश दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर
  • आभा कार्ड में मरीज की हेल्थ हिस्ट्री, मेडिकल रिकॉर्ड शामिल
Lucknow News: उत्तर प्रदेश ने स्वास्थ के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान हासिल किया है। प्रदेश ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी के माध्यम से एक करोड़ टोकन जेनरेट करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इतनी बड़ी संख्या में टोकन जेनरेट करने वाला उत्तर प्रदेश भारत का पहला और एकमात्र राज्य है। 

ये राज्य रहे दूसरे और तीसरे स्थान पर  
प्रदेश में अभी तक कुल एक करोड़ 43 लाख टोकन जेनरेट किए हैं। टोकन जेनरेशन के मामले में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे स्थान आंध्र प्रदेश का है, जिसने 60 लाख 33 हजार 104 टोकन जेनरेट किए हैं। वहीं, कर्नाटक तीसरे स्थान पर है, जिसने कुल 42 लाख 57 हजार 944 टोकन जेनरेट किए हैं। 

क्रम में अन्य राज्यों के आकड़े
इस क्रम में जम्मू और कश्मीर 38 लाख 87 हजार 226, दिल्ली में 22लाख 28 हजार 079, बिहार राज्य में 15 लाख 65 हजार 332, एमपी में 12 लाख 53 हजार 722, महाराष्ट्र में 7 लाख 96 हजार 938, छत्तीसगढ़ राज्य में 7 लाख 34 हजार 781 टोकन जेनरेट हुए, ओडिशा 5 लाख 06 हजार 580 और गुजरात 3 लाख 83 हजार 789 टोकन जेनरेट किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में यूपी   ने आभा आधारित ओपीडी रजिस्ट्रेशन में 80 लाख के आंकड़े को पार कर नया रिकार्ड बनाया था। इससे पहले यूपी में में 10 करोड़ आभा आईडी बनाने का भी रिकॉड बनाया था। आभा टोकन जेनरेशन और आईडी बनाने की यह उपलब्धियां सीएम योगी द्वारा प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रति लोगों में जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के लिए किए गए प्रभावी प्रयासों का नतीजा है। 

आभा कार्ड से मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा 
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। यह आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के अंतर्गत आता है और इसे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

मेडिकल रिकॉर्ड रखने उपयोगी 
आभा आईडी एक अद्वितीय 14 अंकों की पहचान संख्या है, जो नागरिक के आधार या मोबाइल नंबर से जुड़ी होती है। यह आईडी नागरिकों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियों को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने और उन्हें आसानी से एक्सेस करने में मदद करती है। इसमें उनकी हेल्थ हिस्ट्री, परामर्श विवरण, मेडिकल रिकॉर्ड जैसी जानकारी शामिल होती हैं। 

Also Read

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

3 Jul 2024 02:05 PM

लखनऊ Lucknow Crime: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया और उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। वाहन स्वामी पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है। और पढ़ें