UP News : यूपी में गोचर भूमि अवैध कब्जाधारियों से होगी मुक्त, चलाया जाएगा विशेष अभियान

यूपी में गोचर भूमि अवैध कब्जाधारियों से होगी मुक्त, चलाया जाएगा विशेष अभियान
UPT | CM Yogi Adityanath

Oct 03, 2024 16:56

गोचर भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। सरकार ने इसके लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही अभियान की रिपोर्ट सीएम कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी आदेश दिये हैं।

Oct 03, 2024 16:56

Lucknow News : सरकार प्रदेश भर में गोचर भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। सरकार ने इसके लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही अभियान की रिपोर्ट सीएम कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी आदेश दिये हैं। अभियान के दौरान लापरवाही बदार्शत नहीं की जाएगी। सीएम योगी ने गोवंश को हरा चारा, भूसा और पौष्टिक पशुआहार उपलब्ध कराने के लिए फैसला लिया है। इसी क्रम में प्रदेश के 12 जिलों में 27 हजार से अधिक गोचर भूमि को शत प्रतिशत कब्जामुक्त किया जा चुका है।  

रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे नोडल अधिकारी  
सीएम योगी ने हाल ही में बैठक में अधिकारियों को गोचर भूमि को अवैध कब्जाधरियों से मुक्त कराने के निर्देश दिये हैं। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है ताकि अभियान की प्रॉपर मानीटरिंग हो सके। वहीं नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अभियान की रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में गोचर भूमि की सूची तैयार की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितनी गोचर भूमि पर कब्जा है। इसी के अनुसार जिलावार अभियान को चलाया जाएगा। 



शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में चलेगा वृहद अभियान
सरकार ने गोचर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए एक वृहद अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान समय-समय पर चलाए गए अभियानों का ही एक हिस्सा है, लेकिन इस बार इसे और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश का वास्तविक आंकलन किया जाए। इसके साथ ही, गो-आश्रय स्थलों में अतिरिक्त शेड का निर्माण करने का भी आदेश दिया गया है, ताकि गोवंश को सुरक्षित और स्वच्छ आवास मिल सके।

गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं
अभियान के तहत गोआश्रय स्थलों की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आश्रय स्थलों पर कीचड़ और जल भराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। सभी आश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि गोवंश की देखभाल उचित तरीके से की जा सके। यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मृत गोवंश को ससम्मान और सही विधि से दफनाने की व्यवस्था की जाए। इससे न केवल गोवंश के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी, बल्कि यह पर्यावरण की दृष्टि से भी एक सकारात्मक कदम होगा।

27 हजार से अधिक कब्जा मुक्त 
प्रदेश भर में राजस्व अभिलेखों के अनुसार 65 हजार 177 हेक्टेयर गोचर भूमि है। इनमें हरदोई में 4 हजार 599 हेक्टेयर, कानपुर नगर में 3 हजार 678 हेक्टेयर, रायबरेली में 3 हजार 349 हेक्टेयर, लखनऊ में 3 हजार 077 हेक्टेयर, फतेहपुर में 2 हजार 805 हेक्टेयर और अमेठी में 2 हजार 005 हेक्टेयर गोचर भूमि है। वहीं अब तक 27 हजार 688.75 हेक्टेयर गोचर भूमि कब्जामुक्त करायी जा चुकी है, जिसका प्रतिशत कुल गोचर भूमि का 42.48 प्रतिशत है। वहीं 37 हजार 488.25 हेक्टेयर गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Also Read

भातखंडे विश्वविद्यालय में सजा सत्रीय संगीत का दरबार 

3 Oct 2024 10:00 PM

लखनऊ कला का महोत्सव : भातखंडे विश्वविद्यालय में सजा सत्रीय संगीत का दरबार 

भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय संगीत महोत्सव में गुरुवार को कलाकारों ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। और पढ़ें