योगी सरकार ठंड को लेकर अलर्ट : हर गरीब को कंबल वितरण पर इतना करेगी खर्च, लगाए जाएंगे विशेष टैग-बेचने पर रोक

हर गरीब को कंबल वितरण पर इतना करेगी खर्च, लगाए जाएंगे विशेष टैग-बेचने पर रोक
UPT | सीएम योगी आदित्यनाथ गरीबों को कंबल वितरण करते (फाइल फोटो)

Oct 26, 2024 21:47

सरकार ने यह भी निर्देश जारी किया है कि कंबल पर एक विशेष टैग लगाया जाएगा, जिसमें संस्था का नाम और यह विवरण होगा कि कंबल राजस्व विभाग के सौजन्य से मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वितरित कंबल का गलत इस्तेमाल न हो और इसे बाजार में बेचा न जाए।

Oct 26, 2024 21:47

Lucknow News : प्रदेश सरकार ने इस सर्दी में असहाय और गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए अहम निर्णय किया है। सरकार ने प्रति व्यक्ति 500 रुपये खर्च कर कंबल वितरण की योजना बनाई है। हर जिले में इस निर्णय को तेजी से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके। प्रमुख सचिव, राजस्व पी गुरुप्रसाद ने जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे हैं कि सर्दी का प्रकोप बढ़ने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

कंबल वितरण के लिए मानक और विशेषताएं
इस योजना के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले कंबल की विशेषताएं भी तय कर दी गई हैं। हर कंबल की लंबाई 235 सेमी, चौड़ाई 140 सेमी और वजन 2.2 किलोग्राम होगा। ये कंबल प्रति व्यक्ति 500 रुपये के मानक पर खरीदे जाएंगे ताकि गुणवत्तापूर्ण और गर्म कंबल लोगों तक पहुंच सकें। इस खरीददारी को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी जेम पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा।



डीएम की अध्यक्षता में बनेगी खरीदारी कमेटी
हर जिले में कंबल खरीद और वितरण की निगरानी के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही, वित्त एवं राजस्व विभाग के एडीएम को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कमेटी में वरिष्ठ कोषाधिकारी, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि और एनआईसी के सदस्य भी शामिल होंगे, जो खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक होंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश हथकरघा निगम लिमिटेड और यूपीका जैसे संगठनों के वित्त पोषित संस्थान भी इस प्रक्रिया में निविदा के माध्यम से भाग ले सकते हैं।

कंबल खरीद के लिए बजट 
प्रदेश के सभी जिलों को कंबल की खरीदारी के लिए प्रति जिले पांच लाख रुपये के हिसाब से कुल 17.55 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके अलावा, अलाव जलाने के लिए प्रति जिले 50,000 रुपये के हिसाब से 1.75 करोड़ रुपये की राशि भी दी गई है। इस राशि का उपयोग जरूरतमंदों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न उपायों में किया जाएगा।

जरूरतमंद लोगों को ही मिलेंगे कंबल 
सरकार ने यह भी निर्देश जारी किया है कि कंबल पर एक विशेष टैग लगाया जाएगा, जिसमें संस्था का नाम और यह विवरण होगा कि कंबल राजस्व विभाग के सौजन्य से मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वितरित कंबल का गलत इस्तेमाल न हो और इसे बाजार में बेचा न जाए। इस कदम से यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वाकई जरूरतमंद लोगों को ही कंबल मिलें।

Also Read

 सोडियम सल्फाइड-ग्लूकोज और मिल्क पाउडर किया जा रहा तैयार, एसटीएफ ने तीन दबोचे

26 Oct 2024 10:19 PM

लखनऊ दिवाली पर नकली मावा खपाने की तैयारी : सोडियम सल्फाइड-ग्लूकोज और मिल्क पाउडर किया जा रहा तैयार, एसटीएफ ने तीन दबोचे

छापेमारी के दौरान हरदोई के रहने वाले तीन व्यक्तियों रामू, धनंजय सिंह तोमर और अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि ये लोग मिल्क पाउडर में सोडियम सल्फाइड मिलाकर नकली मावा तैयार करते थे। यह नकली मावा दीपावली पर चारबाग मंडी में बेचा जा रहा था। और पढ़ें