यूपी आ पहुंचा मानसून : पहली बार बुंदेलखंड के रास्ते इंट्री, कल से कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

पहली बार बुंदेलखंड के रास्ते इंट्री, कल से कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार
UPT | Symbolic Photo

Jun 25, 2024 21:06

दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूर दराज दक्षिणी भाग में प्रवेश किया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश के अनुसार, कल से प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। इससे प्रदेश में फैसले से गर्मी में राहत मिलेगी...

Jun 25, 2024 21:06

Lucknow News : आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश में मानसून प्रवेश कर गया है। पहली बार यूपी में बुंदेलखंड के रास्ते मानसून की इंट्री हुई है। कल से प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। अनुमान है कि आगामी कुछ दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में व्याप्त हो जाएगा। इसकी घोषणा मंगलवार को मौसम विभाग ने की है। दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। इस सीरीज में आज यह गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूर दराज दक्षिणी भाग में प्रवेश किया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश के अनुसार, कल से प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। इससे प्रदेश में फैसले से गर्मी में राहत मिलेगी।

कई जिलों में हुई बारिश
प्री-मानसून बारिश ने लोगों को राहत दी। इससे पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश जिलों में प्री-मानसून वर्षा हुई। इसके बाद मौसम में सुधार हुआ। सोमवार को लखनऊ में 7.1 मिमी, वाराणसी में 14 मिमी से अधिक वर्षा हुई। अलीगढ़ में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बाराबंकी, गोरखपुर, बहराइच, फतेहगढ़, बरेली, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में थोड़ी-बहुत वर्षा हुई।

कम हुआ तापमान
प्रदेश के तापमान में भी सुधार आया है। बारिश के कारण पारा भी कुछ यहां-कहां 35 डिग्री से कम पहुंच गया है। नजीबाबाद में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। सुल्तानपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, झांसी और इटावा में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। बाकी क्षेत्रों में तापमान 40 से नीचे रहा। तापमान में थोड़ी सी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

मई और जून के महीनों में गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। झांसी, प्रयागराज और कानपुर सहित कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया था। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन अधिकांश वक्त पूरे प्रदेश में बारिश के बिना भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

Also Read

लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस,  चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

8 Jul 2024 12:22 PM

लखनऊ आफत की बारिश : लखनऊ बन गया उत्तर भारत का वेनिस, चारबाग स्टेशन के सामने रोड पर चली नाव

लखनऊ में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर की दैनिक जीवनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों और पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर में ... और पढ़ें