यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा : 15 लाख महिलाओं ने किया आवेदन, एक पद के लिए 125 दावेदार, करीब 48 लाख है कुल आवेदकों की संख्या

15 लाख महिलाओं ने किया आवेदन, एक पद के लिए 125 दावेदार, करीब 48 लाख है कुल आवेदकों की संख्या
UPT | UP Police Constable Recruitment Exam

Aug 22, 2024 14:34

पुलिस भर्ती बोर्ड को सिपाही सीधी भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन मिले हैं। सिपाही के एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हैं। आवेदन करने वालों में करीब 35 लाख पुरुष और 15 लाख महिलाएं हैं...

Aug 22, 2024 14:34

Lucknow News : देश ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े पुलिस फोर्स में शामिल होने के लिए सिर्फ यूपी से ही नहीं बल्कि देशभर के अलग-अलग राज्यों से युवा आवेदन कर रहे हैं। सिपाही बनकर खाकी -वर्दी पहनने के लिए पुरूषों ने तो रुचि दिखाई है, लेकिन महिलाएं भी पीछे नहीं है। लगभग 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। जिनमें से करीब 12 हजार का चयन होना है। 

20 फीसदी दावेदारी भी पूरी हो जाएगी
बता दें इस बार अगर 12 हजार महिलाओं का चयन होता है, तो इसके साथ ही यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या तकरीबन 50 हजार हो जाएगी। इस भर्ती के बाद प्रदेश पुलिस में महिलाओं की 20 फीसदी दावेदारी भी पूरी हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश पुलिस में वर्तमान में करीब 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं, जिसमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं।

प्रदेश पुलिस में महिलाओं की संख्या लगभग 50 हजार 
देशभर के पुलिस बल में महिला और पुरुष कर्मियों के अनुपात की बात करें तो बिहार सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में करीब 12 फीसदी महिलाएं पुलिस बल में हैं। नागरिक पुलिस के 60,244 सिपाही पदों पर सीधी भर्ती में महिलाओं के लिए 20 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है, जिसके तहत 12 हजार महिलाओं को पुलिस बल में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश पुलिस में महिलाओं की संख्या लगभग 50 हजार तक पहुंच जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी पुलिस बल में महिलाओं का अनुपात 12 फीसदी से बढ़कर करीब 15 फीसदी हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, पीएसी में तीन महिला वाहिनियों के लिए होने वाली भर्तियों के बाद यह अनुपात 20 फीसदी तक पहुंच जाएगा।

महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार
पुलिस भर्ती बोर्ड को सिपाही सीधी भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन मिले हैं। सिपाही के एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हैं। आवेदन करने वालों में करीब 35 लाख पुरुष और 15 लाख महिलाएं हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।

पहले स्थान पर बिहार
यदि पुलिस बल में महिलाओं के अनुपात की बात करें तो बिहार सबसे पहले नंबर पर है। बिहार में 25.3 फीसदी महिला पुलिसकर्मी हैं। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में 19.2 फीसदी और तामिलाडु में 18.5 फीसद महिलाकर्मी हैं। 

ये है आंकड़े
  • सिपाही बनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने किए आवेदन 
  • प्रदेश पुलिस में 12 हजार महिलाओं का हो सकता है चयन
  • वर्तमान में 35200 महिलाकर्मी नागरिक पुलिस कार्यरत
  • प्रदेश पुलिस बल की अन्य शाखाओं में 2500 महिलाकर्मी कार्यरत
  • हालिया भर्ती प्रक्रिया के बाद 50 हजार तक महिलाकर्मी हो जाएंगी 
  • वर्तमान में प्रदेश पुलिस बल में 3.10 लाख पुलिसकर्मी

Also Read

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रभावी बनाना बड़ी चुनौती

12 Sep 2024 09:12 PM

लखनऊ यौनकर्मियों का पेशे के आधार पर नहीं हो उत्पीड़न : सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रभावी बनाना बड़ी चुनौती

प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिए निर्देशों के सभी सात प्रमुख बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनाई जाए। सभी विभाग इनको अमल में लाने की कोशिश करें और सेक्स वर्कर के सम्मान और अधिकारों को दिलाने में सहयोग करें। और पढ़ें