UP News : मनरेगा में महिलाओं की रिकॉर्ड 43.53 फीसदी भागीदारी, 3.78 करोड़ को मिला रोजगार

मनरेगा में महिलाओं की रिकॉर्ड 43.53 फीसदी भागीदारी, 3.78 करोड़ को मिला रोजगार
UPT | मनरेगा।

Jul 13, 2024 22:20

यूपी में मनरेगा योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आ रही है। बीते कुछ वर्षों में रोजगार का स्वरूप काफी बदलने के बावजूद आज भी ग्रामीण इलाकों में मनरेगा रोजगार का अहम जरिया है।

Jul 13, 2024 22:20

Lucknow News : उत्तर प्रदेश ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) को लेकर एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य के लिए मनरेगा के आंकड़े इसकी सफलता को प्रदर्शित कर रहे हैं। खासतौर से महिलाओं के बीच मनरेगा एक बार फिर बेहद सफल साबित हुई है। प्रदेश में मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसके जरिए महिलाओं ने सबसे ज्यादा रोजगार हासिल किया है। प्रदेश सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मनरेगा योजना में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी में इस वर्ष अन्य वर्षाें की तुलना में सबसे अधिक है। 

3.78 करोड़ महिलाओं को मिला रोजगार
यूपी में मनरेगा योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आ रही है। बीते कुछ वर्षों में रोजगार का स्वरूप काफी बदलने के बावजूद आज भी ग्रामीण इलाकों में मनरेगा रोजगार का अहम जरिया है। ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक मनरेगा योजना के तहत लगभग 8.70 करोड़ मानव दिवस सृजित हुए, जिनमें लगभग 3.78 करोड़ महिलाएं हैं, जो लगभग 43.53 प्रतिशत है।

महिलाओं की भागीदारी में लगातार इजाफा
प्रदेश में मनरेगा के तहत महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी 2020-21 में 33.57 प्रतिशत रही, वर्ष 2021-22 में 37.25 प्रतिशत रही, वर्ष 2022-23 में 37.87 प्रतिशत रही, वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 42.26 प्रतिशत हो गई और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक यह प्रतिशत 43.53 हो गया, जो अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत है।

महिलाओं को जोड़ने पर फोकस
ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मनरेगा योजना में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। फील्ड में तैनात अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये जाते हैं, जिससे ग्रामीण स्तर पर इससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके। मनरेगा योजना से जोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 

Also Read

जेआरएफ शोधार्थियों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस का किया विरोध, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

12 Sep 2024 06:44 PM

लखनऊ लखनऊ विश्वविद्यालय : जेआरएफ शोधार्थियों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस का किया विरोध, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

छात्र संगठनों के नेतृत्व में जेआरएफ शोधार्थियों ने गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। शोधार्थियों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की वापसी समेत कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर धरना दिया। और पढ़ें